Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 07 नवंबर से 13 नवंबर तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। इस सप्ताह 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहा है । आइए जानते हैं कि ये सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि:

  • यह सप्ताह आपके लिए मिला- जुला साबित हो सकता है।
  • कारोबार में इन्वेस्टमेंट करने के लिए अभी अनुकूल समय नहीं है।
  • सप्ताह के मध्य में करियर से संबंधित गुड न्यूज मिल सकती है।
  •  पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे।
  • बीपी और डायबिटीज रोगियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

वृष राशि:

  • यह सप्ताह आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है।
  • इस सप्ताह आप परिवार या जीवनसाथी के साथ कही घूमने जा सकते हैं।
  • नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे हालांकि सीनियर का साथ नहीं मिलेगा। 
  • अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें, साथ ही पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।
  •  सप्ताह के अंत तक अविवाहितों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

मिथुन राशि:

  • इस सप्ताह ग्रह की चाल आपके अनुकूल है।
  • लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी निजात मिल सकती हैं।
  • इस सप्ताह साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा लेकिन आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय नहीं ले। 
  • इस सप्ताह निवेश सोच समझकर करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • घर का वातावरण सुखद बना रहेगा।

कर्क राशि:

  • यह सप्ताह सरकारी कार्य और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
  • सप्ताह के शुरुआत में घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. 
  • साथ ही सप्ताह के मध्य तक नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं।
  • प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
  • सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है।

सिंह राशि:

  • इस सप्ताह आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
  • नौकरी में मनचाहे जगह ट्रांसफर हो सकता है या बात चल सकती है।
  • इस सप्ताह आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं।
  • भाई-बहन के साथ इस सप्ताह कोई मनमुटाव हो सकता है।
  • इस सप्ताह आपको उधार दिया हुआ धन मिल सकता है।

कन्या राशि:

  •  इस सप्ताह ग्रह स्थिति बहुत ही पॉजिटिव रहेगी।
  • साथ ही इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
  • कारोबार में विस्तार करने के लिए यह सप्ताह शुभ है।
  • पिताजी के तरफ से आर्थिक लाभ हो सकता है।
  • जीवनसाथी के बातों को अनदेखा न करें, वरना मनमुटाव हो सकता है।
  • इस सप्ताह कुछ मौसमी बीमारी हो सकती है।

तुला राशि:

  • यह सप्ताह तुला राशि के जातकों को मिलाजुला साबित हो सकता है।
  • इस सप्ताह लेन- देन में सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
  •  भूमि या भवन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस सप्ताह पूरा हो सकता है।
  • इस सप्ताह आपको मां की सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि:

  • इस सप्ताह पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।
  • कारोबार आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
  •  सप्ताह के मध्य में राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • युवाओं को करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।
  • इस सप्ताह गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

धनु राशि:

  • यह सप्ताह आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
  • वहीं आप भौतिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
  • कार्य स्थल पर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।
  •  घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। 
  • भूमि या वाहन खरीदने में रूचि दिखा सकते हैं। 
  • इस सप्ताह पेट की समस्या और कमर दर्द जैसी तकलीफ रह सकती है।

मकर राशि:

  • सप्ताह की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी, जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, वो बन सकते हैं।
  • शेयर मार्केट, सट्टा और लॉटरी में इस सप्ताह आपको धनलाभ हो सकता है।
  •  सरकारी कार्य से जुड़े जातकों को इस समय उच्च अधिकारी से सहयोग मिलने की उम्मीद है।
  • इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का भी मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

कुंभ राशि:

  • इस सप्ताह कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
  • वहीं इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में मानसिक दवाब तो बनेगा, पर साथ ही प्रशंसा भी प्राप्त होगी। 
  • रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।
  • इस सप्ताह पिता के सेहत के प्रति सावधान रहे। 
  • जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

मीन राशि:

  • गुरु ग्रह के प्रभाव से आप लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ साबित हो सकात है।
  • लोहे, खनन और तेल से जुड़े व्यापारियों को लाभ होने की उम्मीद है। 
  • इस समय कोई मकान या ज़मीन का सौदा कर सकते है। 
  • उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
  • इस सप्ताह खांसी-जुकाम जैसी हल्की-फुल्की परेशानी बन सकती है।