ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। ज्योतिषीय गणना के आधार पर ही राशि चक्र में स्थित राशि के गुण और अवगुण के बारे में जानकारी मिलती है। इतना ही नहीं ज्योतिष शास्त्र में गणना के आधार पर कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है,जिससे संबंध रखने वाले जातकों से कोई भी सीक्रेट बातें शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर आपने दिल के राज इनको बता दिए तो आप मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: इस राशि के लोगों के साथ बहस करना या कोई छोटी बात बताना भी आपके लिए मुश्किल में डाल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातक किसी भी व्यक्ति की सीक्रेट बातें दूसरों को बताने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। इसलिए मेष राशि के जातकों से कितनी भी जिगरी दोस्ती क्यों ना हो अपनी सीक्रेट बातें नहीं बतानी चाहिए। मेष राशि के स्वामी मंगल देवता हैं जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को कोई भी बात बताते समय एक बार जरूर सोच लें।
मिथुन राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि से संबंध रखने वाले लोगों को अपने दिल की कोई बात नहीं बतानी चाहिए। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। इन्हें गॉसिप करना काफी पसंद होता है। साथ ही ये इधर की बात उधर करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। ऐसा नहीं है कि ये जानबूझकर ऐसा करते हैं। कई बार ये जाने अनजाने में भी ऐसा कर जाते हैं क्योंकि इन्हें बाचतीच करने का काफी शौक होता है। ऐसे में ये कई बार बातों ही बातों में राज की बातें दूसरों से शेयर कर देते हैं। हालांकि ये बाद में पछताते भी हैं।
तुला राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के जातक कोई भी बात जब तक दूसरों नहीं बताते हैं, तब तक उन्हें चैन नहीं आती है। साथ ही तुला राशि के जातक कोई भी बात अपने दिल में छुपाकर नहीं रख सकते हैं। इस राशि की प्रकृति होती है कि ये छोटी से छोटी बातें भी दूसरों को बताकर ही चैन लेते हैं। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। इसलिए इस राशि के लोगों अपनी कोई भी सीक्रेट बात बताना मुश्किल में डाल सकता है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
