नया साल 2024 शुरू होने के कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उसका नया साल कैसा बीतेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल में शनि ग्रह को छोड़कर हर ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जहां शनि स्वराशि कुंभ, राहु मीन और केतु कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही साल की शुरुआत में गुरु स्वराशि मेष में रहेंगे। लेकिन मई में वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इन चारों ग्रहों की स्थिति का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। ऐसे में जानिए साल 2024 में कौन सी राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम।

मेष राशि (Mesh Rashifal 2024)

साल 2024 मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मई तक गुरु इसी राशि के पहले भाव में रहेंगे। ऐसे में गुरु की कृपा से समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही अचानक धन लाभ के साथ बैंक-बैलेंस भी बढ़ेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से समाज में मान-सम्मान पाएंगे। इसके साथ ही शनि के एकादश भाव में बने रहने से करियर में खूब लाभ मिलने के आसार है। इस अवधि में पदोन्नति भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। गुरुदेव के साथ शनि देव की असीम कृपा प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashifal 2024)

मिथुन राशि के जातकों के लिए नया साल 2024 काफी अच्छा जाने वाला है। गुरु एकादश भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याएं भी समाप्त हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण रुके काम एक बार फिर से शुरू होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि चौथे भाव में केतु होने के कारण कुछ पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं लेकिन गुरु बृहस्पति आपको हर समस्या से दूर रखने में मदद करेगा। विदेश यात्रा में जाने का भी मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Rashifal 2024)

नया साल 2024 कर्क राशि के जातकों के लिए भी काफी अच्छा जाने वाला है। साल की शुरुआत में गुरु दशम भाव में विराजमान है ऐसे में परिवार और करियर में संतुलन बना रहेगा। वहीं मई में वृषभ राशि में जाने से इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेना। अचानक धन लाभ मिलने के आसार है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर इस राशि के जातक बढ़ेगा। राहु के नवम भाव में होने से तीर्थ यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। शनि के कारण अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नया साल विद्यार्थियों के लिए भी काफी अच्छे जाने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सचेत रहने की जरूरत है।