Rashifal 2024: नया साल 2024 शुरू होने के कुछ ही समय शेष रह गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल में हर एक ग्रह की स्थिति में बदलाव हो रहा है। शनिदेव अपनी राशि कुंभ राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं। इसके साथ ही गुरु मई में वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। उससे पहले स्वराशि मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही राह मीन और केतु कन्या राशि में रहेंगे। ऐसे में कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। आइए जानते हैं साल 2024 किन राशियों के लिए होगा लकी…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में देवताओं के गुरु बृहस्पति मई तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में साल 2024 इस राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ रुके काम एक बार फिर से शुरु हो जाएंगे। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही नए अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह साल काफी लकी साबित हो सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
साल की शुरुआत में गुरु बृहस्पति दशम भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की आमदनी में तेजी से वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। इसके साथ ही इस राशि में शुक्र और बुध पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही शनि की कृपा से मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके ऊपर प्रसन्न होंगे, जिससे पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
साल की शुरुआत में सूर्य देव के साथ मंगल आपके दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही शुक्र और बुध भी आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो इस साल सफलता मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी में खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपार सफलता प्राप्त होगी। राह के पंचम भाव में होने से बुद्धि तेज होगी।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि में गुरु वृषभ राशि में प्रवेश करके तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही आपकी राशि में शनिदेव पूरे साल रहने वाले हैं। ऐसे में शनिदेव शुभ परिणाम हर काम में पूरी लगन और मेहनत से करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ होने के कारण हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। विद्यार्थियों को भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। देवगुरु की कृपा से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा।