Shukra And Rahu Yuti: दैत्यों के गुरु और धन-ऐश्वर्य के कारक शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही नए साल की शुरुआत में वह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद 15 फरवरी को मीन राशि में संचार करेंगे। बता दें कि मीन राशि में पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में मीन राशि में शुक्र और राहु की युति हो रही है। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। इन राशियों को भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी राशियां नए साल में होगी भाग्यशाली…

मीन राशि (Meen Zodiac)

मीन राशि में शुक्र और राहु की युति पहले भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को 2024 में काफी लाभ मिल सकता है। इस भाव में युति होने से आकर्षण और प्रभावशाली व्यक्तित्व की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही शारीरिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। आय के अतिरिक्त स्त्रोत खुल सकते हैं। ऐसे में आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ भी काफी अच्छी जा सकती है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आएगाी। पार्टनर एक-दूसरे के सहयोग के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।  

वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)

इस राशि में राहु और गुरु की युति एकादश भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने व्यक्तित्व पर अधिक ध्यान देंगे। वाहन, संपत्ति और घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ने के चांसेस काफी अधिक बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा सय बीतेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शांति मिल सकती है। पिता के साथ संबंध अच्छे स्थापित होंगे।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में नवम भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। लाभ के क्षेत्र में प्रयास करने वालों को सफलता हासिल हो सकती है। नई संपत्ति, घर या फिर वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे स्थापित होंगे। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन होने के प्रबल योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी खूब मुनाफा हो सकता है। वरिष्ठ लोगों के संपर्क साधने से आपको लाभ मिल सकता है।  

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।