Mesh, Vrishabh and Mithun Rashifal 2023: नया साल शुरू होने में लगभग 17 दिन का समय बचा हुआ है। ऐसे में हर व्यक्ति के मन में यह सवाल है कि आने वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 में शनि, राहु और गुरु जैसे बड़े ग्रह गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष, वृष और मिथुन राशि के लोगों को नया साल कैसा रहेगा। आइए जानते हैं…

मेष राशि (Mesh Rashifal 2023)

आप लोगों के लिए साल 2023 करियर और आर्थिक मामलों में सफलता भरा साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में गोचर करेंगे। साथ ही गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस साल आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस साल आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। ऑयल, लोहा और पेट्रोल से जुड़े कारोबारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। लेकिन रिलेशनशिप में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी इस साल थोड़ा खराब रह सकता है। इसलिए लापरवाही नहीं बरतें।

वृष राशि (Vrishabh Rashifal 2023)

साल 2023 वृष राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में भ्रमण करेंगे, तो वहीं गुरु बृहस्पति आपकी राशि से 12वें भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस साल आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस साल आप प्रापर्टी और वाहन भी खरीद सकते हैं। छात्रों के लिए ये साल बहुत ही बेहतरीन रह सकता है। लेकिन रिलेशनशिप के मामले में वृषभ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। पार्टनर को लेकर आपके मन में गलतफहमियां आ सकती हैं। इसलिए किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश अपना लाइफ में न आने दें।

मिथुन राशि (Mithun Rashifal 2023)

आप लोगों को साल 2023 वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध के लिहाज से अच्छा सिद्ध हो सकता है। इस साल अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। प्रेम विवाह भी हो सकता है। प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस साल मेहनत का फल थोड़ा कम मिलता दिख रहा है।

वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली के आठवें भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस साल जो रिसर्च से जुड़े लोग हैं, उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि वालों को 17 जनवरी से शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे वो धन की सेविंग करने में कामयाब हो सकते हैं। प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।

कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का राशिफल 2023, पढ़ें