मार्च के महीने में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का राशि पर अलग असर पड़ता है। 4 मार्च को सूर्य गोचर करेंगे, जिसका असर सभी की जिंदगी पर पड़ेगा। बता दें, सूर्य ही केवल ऐसा ग्रह है, जो हर महीने राशि परिवर्तना करता है। 4 मार्च को सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जा रहे हैं। इसके साथ ही मीन मलमास भी शुरू हो जाएगा। तो आइए जानते हैं कि सूर्य के गोचर से किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी फेयदमंद साबित होगा। अब इस राशि वालों का काम सही ढंग से चलना शुरू हो जाएगा। हालांकि, स्वास्थ्य की तरफ से कोई परेशानी आ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। व्यापार अच्छा चलेगा। वहीं, प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी।
वृषभ: इस राशि के जातकों पर सूर्य के गोचर का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। खर्च की अधिकता बढ़ेगी। वृषभ राशि वालों के आंखों में चोट लगने का संकेत है। साथ ही नींद की समस्या हो सकती है। भावनाओं पर काबू रखें। प्रेमी के साथ भी झगड़ा हो सकता है। हालांकि, व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह समय बेहतर है।
मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए यह समय शुभ होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार में प्रेम बना रहेगा। मां का स्वास्थ्य बेहतर होगा। हालांकि, आपके स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है। प्रेम और व्यापार अच्छा चलेगा।
कर्क: इस राशि के जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। हालांकि, व्यापार को लेकर थोड़ी कठिनाई हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी। बजरंग बली की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी।
सिंह: इस राशि के जातकों को परिवार में चल रहे विवाद के कारण कठिनाई हो सकती है। निवेश को लेकर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। प्रेम और व्यापार में मध्यम गति से आगे बढ़ रहे हैं।
कन्या: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर विशेष फलदायक साबित होगा। इस दौरान पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। भाग्य का साथ मिलने से रूके हुए कार्यों में तेजी आ सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं।
तुला: इस राशि के जातकों का नुकसान संबंधी संयोग बन रहे हैं। आर्थिक मामले में ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार ठीक चलेगा।
वृश्चिक: सूर्य के गोचर को देखते हुए इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हालांकि, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है।
धनु: इस राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा। सत्ता पक्ष मजबूत होगा। हालांकि, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी गरीब को दान देने से विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।
मकर: इस राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। परिवार में प्रेम बढ़ेगा, व्यापार में वृद्धि होगी। इस समय गणेश जी की पूजा करें।
कुंभ: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। पारिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार का विस्तार हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
मीन: इस राशि के जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नए रोजगार मिलने के आसार बन रहे हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।