Rashi Parivartan October 2022: इस बार अक्टूबर में बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है। एक ही राशि में तीन ग्रहों का मिलन होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के इस मिलन से कई संयोग बनेंगे, जिससे कई राशि के लोगों की किस्मत पलट सकती है।

ज्योतिष के अनुसार इस माह 17 तारीख को सूर्य ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे। वहीं शुक्र देव 18 तारीख को और बुध देव 26 तारीख को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के एक ही राशि में गोचर से कई राशि के लोगों को धन लाभ के साथ कोरोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। यहां जानिए ग्रहों का मिलन किन-किन राशियों के लिए लाभदायक हो सकता है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों का तुला राशि बुध और शुक्र का प्रवेश आर्थिक लाभ करा सकता है। जातकों के आय स्त्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। छवि में भी सुधार हो सकता है। व्यवसाय में भी लाभ हो सकता है। इस राशि के लिए बुध देव तीसरे व आठवें भाव के और शुक्र देव सातवें भाव के स्वामी होते हैं।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होते हैं। वहीं सूर्य देव चौथे भाव के स्वामी होते हैं। इस अवधि में जातकों को कोरोबार बढ़ाने से मौके मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। बुध देव के गोचर से जातकों को धन लाभ हो सकता है। लोन आदि चुकाने में भी मदद मिल सकती है।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को शुक्र और बुध देव का गोचर लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। रूक हुआ पैसा भी मिल सकता है। पुरानी समस्या भी खत्म हो सकती है और आय भी बढ़ सकता है।

कर्क
बुध और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से जातकों को धन लाभ हो सकता है। व्यापार कर रहे जातक कई माध्यमों से धन प्राप्ति कर सकते हैं। आर्थिक समृद्धि आ सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी सुखद नतीजे मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी इस दौरान सुखमय हो सकता है।