Rashi Parivartan October 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव के गोचर से पंचग्रही योग बनेगा। जिसका असर कई राशि के लोगों पर पड़ेगा। वहीं पंचग्रही योग से कई राशि के लोगों को धन आदि लाभ भी हो सकता है।

बुध देव 26 अक्टूबर 2022 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर तुला राशि में गोचकर करेंगे। आइए जानते हैं कि बुध देव के गोचर से बन रहे पंचग्रही योग से किन-किन राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है।

बृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव का गोचर लाभप्रद हो सकता है। कई माध्यमों से धन लाभ होने की संभावना है। सातवें भाव के स्वामी होते हैं। आय में भी बढ़ोतरी होगी और आर्थिक संकट की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। छात्र जातकों के लिए अच्छा समय हो सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध देव का गोचर निजी जीवन में कई फायदे दे सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और घर में शांति का वातावरण रहेगा। घर के सदस्यों के बीच आपका सम्मान बढ़ सकता है। मां से साथ इस दौरान संबंध अच्छे हो सकते है।

कन्या राशि
कन्या राशि राशि के जातकों के लिए बुध देव का गोचर दूसरे भाव में होगा। इस राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। घर में सुख- समृद्धि आ सकती है। आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को इस अवधि में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

धनु राशि
इस राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा रहेगी। जातकों को कार्यक्षेत्र पर सफलता मिलने के साथ धन लाभ भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर भी सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। सैलरी में बढ़ोतरी के साथ पैसे बचत करने भी सफलता मिल सकती है। कारोबार के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है।