Rashi Parivartan 2022: बुद्धि के दाता बुध देव इन दिनों कन्या राशि में वक्री हैं और 2 अक्टूबर तक इस अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 10 सितंबर 2022 से वक्री हुए हैं और 2 अक्टूबर को कन्या राशि में मार्गी हो जाएंगे और उसके बाद 26 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिष के अनुसार बुध देव के वक्री होने से कई राशि के जातकों को धन आदि लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन- किन राशि के जातकों को इस दौरान फायदा हो सकता है।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। कार्य में आ रही समस्या भी इस दौरान दूर हो सकती है। वहीं व्यवसाय कर रहें लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध देव दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को कई स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए भी यह अच्छा समय होगा। घर में चल रहा विवाद भी इस दौरान खत्म हो सकता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव आठवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों का रूका हुआ पैसा इस अवधि में मिल सकता है। कारोबारी में भी फायदा हो सकता है। करियर में रूके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। बाजार से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है।
मकर
व्यापारी जातकों को लाभ हो सकता है। करियर में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सुिरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है। जमीन आदि से भी पैसा प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव दसवें भाव के स्वामी होते हैं। कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल समय रहेगा और जातकों को करियर में सफलता मिलने की संभावना है। सामाजित छवि में भी सुधार हो सकता है।