Guru Rashi Parivartan 2021: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इन सभी नव ग्रहों का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। देव गुरु बृहस्पति ग्रह 21 नवंबर को राशि परवर्तन कर रहे हैं, इस दौरान गुरु ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। यह कर्क राशि के उच्च में तो मकर राशि में नीच के होते हैं।
बता दें कि जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, उन्हें जीवन में हमेशा प्रगति मिलती है। 21 नवंबर को गुरु के कुंभ राशि में प्रवेश से कुछ राशि के लोगों को अधिक लाभ मिलेगा, इस दौरान उन्हें धन लाभ हो सकता है। जानिये कौन-सी हैं वह राशियां-
मेष राशि: गुरु ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। इस दौरान उन्हें व्यापार में लाभ होगा, साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की हासिल होगी। गुरु मेष राशि के एकादश भाव में गोचर करेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान मेष राशि के जातकों के सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को गुरु के राशि परिवर्तन से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पैसों से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। कर्क राशि के जो लोग कारोबारी हैं, उन्हें लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के अष्टम भाव में गुरु ग्रह गोचर करेंगे। इस दौरान इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। गुरु ग्रह के गोचर से मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। गोचर काल में कन्या राशि के जातक अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आप इस दौरान जिन भी चीजों में निवेश करेंगे, भविष्य में उसके शुभ परिणाम मिलेंगे।
मकर राशि: गुरु ग्रह के गोचर से मकर राशि के जातकों की वाणी में स्पष्टता आएगी। भाई-बहन के बीच चल रहा झगड़ा समाप्त हो जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गुरु ग्रह के कुंभ में गोचर से धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि मकर राशि के जातकों को किसी भी चीज में निवेश करने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है।