Ramadan 2025 Day 1 Sehri & Iftar Timings: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, नौवां माह रमजान का माना जाता है। सऊदी अरब में 28 फरवरी को चांद दिख गया था जिसके कारण वहां 1 मार्च से रोजा आरंभ हो गए हैं। वही भारत की बात करें, तो शनिवार रात ही चांद नजर आया था। इसलिए आज 2 मार्च को पहला रोजा रखा जा रहा है। रमजान के पवित्र माह को रहमत और बरकत का माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की नेमत पाने के लिए रोजा रखते हैं। इस पाक माह का एक एक मिनट कीमती माना जाता है। इस दौरान लोग रोजा रखकर और अपने बुरे कर्मों से तौबा करके नेक काम करते हैं। ऐसा करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। आइए जानते हैं  दिल्ली, हैदराबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ सहित अन्य शहरों के पहले रोजे के सहरी और इफ्तार का समय…

बता दें कि भारत, पाकिस्तान सहित अन्य देशों में आज माह-ए-रमज़ान का चांद  नजर आ गया है और रविवार को रोज़ा की पहली तारीख होगी। 30 दिनों तक पड़ने वाले रोज़ा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्य निकलने से पहले सहरी करके बिना कुछ खाए-पिएं रोज़ा रखें हैं और सूर्यास्त के बार अपना रोज़ा खोलते हैं। इसके बाद अल्लाद की इबादत करके खजूर खाकर अपना रोज़ा खोलते हैं। इसके बाद कुछ खाते-पीते हैं जिसे इफ्तार कहा जाता है। 

अलग-अलग शहरों में पहले रोजे के लिए सहरी और इफ्तार का समय

शहरसहरीइफ्तार
अहमदाबादसुबह 05:45 बजेशाम 06:44 बजे
बेंगलुरुसुबह 05:24 बजेशाम 06:29 बजे
कोलकातासुबह 04:42 बजेशाम 05:41 बजे
चेन्नईसुबह 05:14 बजेशाम 06:18 बजे
दिल्लीसुबह 05:28 बजेशाम 06:22 बजे
हैदराबादसुबह 05:22 बजेशाम 06:23 बजे
कानपुरसुबह 05:14 बजेशाम 06:11 बजे
मुंबईसुबह 05:44 बजेशाम 06:45 बजे
पुणेसुबह 05:40 बजेशाम 06:41 बजे
सूरतसुबह 05:45 बजेशाम 06:45 बजे
लखनऊसुबह 5:12शाम 6:08
नोएडासुबह 5:26शाम 6:22

शहर के अनुसार, रमजान के 30 दिनों का जानें सहरी और इफ्तार का समय

मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक