Ramadan 2025 Sehri And Iftar Time: इस्लाम धर्म के सबसे पाक माह रमजान 2 मार्च से आरंभ हो चुका है। शाबान के महीने के बाद और चांद देखने पर इस पाक माह की शुरुआत होती है। इसके साथ ही रोजेदार दिनभर बिना कुछ खाए पिए अल्लाह की इबादत करते हैं इसके साथ ही पूरे महीने में रोजा रखने वाले मुसलमान सहरी से लेकर इफ्तार करते हैं। सहरी सूर्योदय से पहले और इफ्तार सूर्यास्त के बाद शहर के अनुसार तय समय में की जाती है। रोजेदार दिनभर रोजा रखने के बाद एक खजूर खाकर अपना रोज़ा तोड़ते हैं। रोज़ा रखने के बाद पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। आज रमजान माह का चौथा दिन है। आइए जानते हैं आपके शहर में सहरी और इफ्तार का क्या समय है…
क्या है सहरी और इफ्तार?
रमजान के पाक माह में जहां रोजा करना फर्ज माना जाता है। वैसे ही रोजेदार के लिए सहरी और इफ्तार काफी महत्वपूर्ण होता है। रोजेदार सूर्योदय से पहले उठते हैं और नमाज अदा करने के साथ एनर्जी से फुल रहने के लिए खाते हैं, जिसे सहरी कहा जाता है। इसके बाद शाम को खजूर खाकर अपना रोज़ा खोलते हैं और नमाज पढ़ते हैं। नमाज के पढ़ने के बाद इफ्तार शुरू करते हैं। जिसमें खाना खाते हैं।
रमजान 3 भागों में अशरा में है बांटा
बता दें कि पाक माह रमजान करीब 30 दिन का होता है और ये 3 तरह के अशरा में बंटा होता है। पहले अशरा 10 दिन का होता है, जिसे रहमत, दूसरा अशरा 10 दिन का जिसे बरकत और तीसरा अशरा 10 दिन का होता है, जिसे ‘मगफिरत’ का होता है।
देश के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय ( Sahri And Iftar Timing 2025)
शहर | सहरी | इफ्तार |
अहमदाबाद | सुबह 05:42 बजे | शाम 06:46 बजे |
बेंगलुरु | सुबह 05:23 बजे | शाम 06:30 बजे |
कोलकाता | सुबह 04:39 बजे | शाम 05:43बजे |
चेन्नई | सुबह 05:12 बजे | शाम 06:19 बजे |
दिल्ली | सुबह 05:22 बजे | शाम 06:25 बजे |
हैदराबाद | सुबह 05:20 बजे | शाम 06:24 बजे |
कानपुर | सुबह 05:11 बजे | शाम 06:14 बजे |
मुंबई | सुबह 05:42 बजे | शाम 06:46 बजे |
पुणे | सुबह 05:38 बजे | शाम 06:42 बजे |
सूरत | सुबह 05:42 बजे | शाम 06:45 बजे |
लखनऊ | सुबह 5:08 | शाम 6:11 |
नोएडा | सुबह 5:23 | शाम 6:24 |
शहर के अनुसार, रमजान के 30 दिनों का जानें सहरी और इफ्तार का समय