Ramadan 2025 Moon Sighting Saudi Arabia, India, UAE, Pakistan, Ramzan Ka Chand Kab Dikhega, Ramadan Sehri and Iftar Timings 2025 (रमजान 2025 चांद): इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए रमजान माह को सबसे पाक और इबादत का माना जाता है। इस माह को सबसे खास महीना माना जाता है। बता दें कि रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। इसके अलावा शब-ए-बारात से 14वें दिन से रमजान शुरू हो जाते हैं। रमजान का महीना चांद दिखने के साथ आरंभ होता है। चांद सबसे पहले सऊदी अरब में दिखता है। इसी कारण वहां पर भारत, पाकिस्तान से एक दिन पहले रमजान आरंभ हो जाते हैं। इसके साथ ही चांद दिखने के अगले दिन से रोज़ा आरंभ हो जाते हैं। आइए जानते हैं इस साल कब से आरंभ हो रहा है रमजान और तरावीह…

कब होगा रमजान के चांद का दीदार (Ramadan 2025 Moon Rise)

 शाही मस्जिद फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम, मुफ्ती मुकर्रम अहमद के मुताबिक, इस साल सऊदी अरब में चांद 27 या फिर 28 फरवरी को दिखने के आसार है। ऐसे में अगर 27 फरवरी को चांद दिखा, तो 28 फरवरी से रोज़ा आरंभ होगा और अगर 28 को दिखा, तो रोजा 1 मार्च से आरंभ होगा। इसी तरह सऊदी अरब के अगले दिन भारत सहित पड़ोसी देश पाकिस्तान में दिखाई देगा। अगर भारत में चांद 28 फरवरी को दिखा, तो 1 मार्च से रमजान आरंभ हो जाएंगे। चांद देखने के बाद उसी रात को मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएगी।

30 दिनों का होता है रमजान का पाक माह

इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए रमजान को सबसे पाक माह में एक माना जाता है। यह माह 28-30 दिनों का होता है और जिसका समापन ईद-उल-फितर के साथ समाप्त होता है। बता दें कि 30 दिनों तक चलने वाले इस माह को 3 भागों में बांटा गया है और हर एक रोजा का अपना-अपना महत्व है।। पहले 10 दिन के रोजा को रहमत, दूसरे 10 दिन के रोजा को बरकत और आखिरी 10 दिन के रोजा को मगफिरत कहा जाता है।

रमजान क्यों माना जाता है पवित्र?

इस्लाम धर्म के धर्म के अनुसार, रमजान के पाक माह में ही पैगंबर मुहम्मद पर कुरान की पहली आयतें अवतरित हुई थी। ये करीब 1400 साल पहले हुआ था। इस पूरे माह मुसलमान सूर्योदय की प्रार्थना  (फज्र) से लेकर सूर्यास्त की प्रार्थना (मगरिब) तक रोजा रखते हैं।

न्यायाधीश शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि फरवरी माह के अंत में शनि कुंभ राशि में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।