Ramadan 2024 Sehri and Iftar Time Table: रमजान का पाक महीना शुरू होने जा रहा है। रमजान इस्लामी कलेंडर का नवां महीना है जिसका मुसलमानों के लिए खास महत्व है। इस्लाम धर्म के बुनियाद 5 पिलर है जिसे नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने बताया है वो है तौहीद,नमाज,ज़कात और हज। हर मुसलमान को इन 5 चीजों का पालन करना जरूरी है। तौहीद जिसका मतलब है गवाही देना कि अल्लाह की इबादत करना और उसे मानना मुसलमानों का फर्ज है। दिन में 5 वक्त की नमाज पढ़ना। रमजान में रोजा रखना और ज़कात देना मुसलमान के लिए जरूरी है। रमजान का पाक महीना शुरू होने जा रहा है। हालांकि रमजान कब से शुरू है ये पूरी तरह चांद पर निर्भर करता है। रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते हैं। इस्लाम धर्म के मुताबिक रमजान के महीने में रोज़ा रखकर इंसान खुद पर संयम रखता है,अपनी बुरी आदतों को दूर करता है और अल्लाह के बताए गए रास्ते को अपनाता है।
रमजान के पाक महीने में आप भी अल्लाह की इबादत करना चाहते हैं और रोजे के तैयारी में जुटे हैं तो सेहरी और इफ्तार का टाइम जानना भी जरूरी है। सेहरी वो समय है जिससे रोजे की शुरूआत होती है। सेहरी में रोजेदार खाना खाता है और फिर रोजे की नीयत करके अपने रोजे की शुरूआत करता है। समय पर सहरी से निपट जाएं तो आपके रोजे की पहली अरकान पूरी हो जाएगी। वहीं आपको बता दें कि रमजान में खजूर खाकर रोजा खोलने को सुन्नत माना जाता है। दरअसल, मान्यता है कि खजूर पैगंबर हजरत मोहम्मद के पसंदीदा थे। साथ ही वे खजूर खाकर ही रोजा खोलते थे। आइए जानते हैं कि रमजान में सेहरी टाइम कब है।
Ramadan 2024 Sehri & Iftar Time Table City Wise List (रमजान 2024 सहरी और इफ्तार समय)
शहर | सहरी की समय सीमा | इफ्तार इतने बजे से शुरू |
दिल्ली | 5:15 AM | 6:29 PM |
बरेली | 5:06 AM | 6:20 PM |
जयपुर | 5:21 AM | 6:35 PM |
श्रीनगर | 5:03 AM | 6:17 PM |
पटना | 5:21 AM | 6:37 PM |
लखनऊ | 5:04 AM | 6:13 PM |
भोपाल | 5:16 AM | 6:29 PM |
नागपुर | 5:10 AM | 6:23 PM |
अलीगढ़ | 5:12 AM | 6:34 PM |
हैदराबाद | 5:13 AM | 6:26 PM |
सूरत | 5:35 AM | 6:48 PM |
मुंबई | 5:36 AM | 6:49 PM |
अहमदाबाद | 5:35 AM | 6:49 PM |
कानपुर | 5:03 AM | 6:17 PM |
तिरुवनन्तपुरम | 5:20 AM | 6:34 PM |