Ramadan 2018 Moon Sighting, Moon Rise Time Today in India, UAE, Saudi Arabia: रमजान का पाक महीन शुरू होने वाला है। अगर आज (16 मई) शाम को चांद दिखाई दे जाता है तो कल गुरुवार से रमजान शुरू हो जाएंगे। रमजान का पाक महीना पूरे 30 दिन का होता है। मतलब रमजान 30 दिन तक चलते हैं। अगर आज शाम को चांद दिखाई देता है तो इस बार रमजान में 5 जुमे आएंगे। वहीं पांचवां और आखिरी जुमा 15 जून को पड़ेगा। इसी को अलविदा जुमा भी कहा जाता है। आपको बता दें कि आखिरी रमजान के अगले दिन ईद मनाई जाती है। इस महीने को नेकी और इबादता का महीना भी कहा जाता है।
ऐसा माना जाता है कि रमजान के शुरुआती 10 दिनों को रहमतों का दौर माना जाता है। वहीं इससे अगले 10 दिनों को माफी का दौर बताया जाता है। वहीं आखिरी 10 दिनों को जहन्नुम से बचने का दौर कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि रमजान के दिनों में ताक्वा प्राप्त किया जाता है, ताक्वा का मतलब होता है कि इस दौरान सिर्फ वही काम किए जाते हैं जो अल्लाह को पसंद होते हैं। ऐसा कोई काम नहीं किया जाता जोकि अल्लाह को पसंद नहीं होता है।
दिल्ली में चांद दिख गया है। यहां के मुसलमानों का इंतजार इसके साथ ही खत्म हो गया। चांद नजर आने के साथ ही रमजान का महीना शुरू हो गया।
देश की राजधानी दिल्ली में अभी तक लोगों को चांद के दीदार का इंतजार है। जामा मस्जिद के शाही इमाम ने अभी तक रमजान को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में दिल्ली के मुसलमानों में इस बात को लेकर संशय बना हुआ है कि रमजान गुरुवार से शुरू होगा या नहीं।
रमज़ान गुरुवार17 मई से शुरू हो रहे हैं। इस मौके पर रोज़ेदारों को सहरी, इफ्तार और तरावीह का सही वक्त बताने के लिए एक ऐप शुरू किया गया है। यह मोबाइल ऐप इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने तैयार किया है जिसका नाम है ‘आई.सी.आई. रमजान हेल्प लाइन ऐप’।
देश के कुछ शहरों में रमजान का चांद तो दिख गया है लेकिन अभी भी कई राज्यों में लोग चांद नजर आने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक पश्चिम बंगाल, यूपी और बिहार जैसे राज्यों में रमजान का चांद नहीं दिखा है।
चेन्नई के बाद अब गुजरात के सूरत में भी रमजान का चांद दिख गया है। देश के बाकी हिस्सों में भी थोड़ी देर में चांद नजर आ जाएगा। जहां-जहां आसमान साफ नहीं है वहां चांद दिखने में देरी हो सकती है।
रमजान के पाक महीने में रोजेदारों की सहूलियत को देखते हुए सऊदी सरकार ने अपने सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों के काम करने के समय में कटौती का ऐलान किया है।
भारत में दिखने लगा रमजान का चांद। सबसे पहले तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में चांद दिखा है। चेन्नई के अलावा फिलहाल कहीं से चांद दिखने की खबर नहीं आई है अभी तक।
सऊदी अरब के शाही मस्जिदों के इमाम ने रमजान का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि भले सऊदी अरब में चांद ना दिखा हो लेकिन गुरुवार 17 मई से रोजेदार रोजा रख सकेंगे।
बुधवार की शाम चांद दिखते ही रमजान शुरू हो जाएगा। रोजेदार 16 मई से लेकर 14 जून तक रोजे रखेंगे।
चांद दिखने के बाद रमजान का महीना शुरू हो जाएगा। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने कहा है कि भले आज चांद दिख जाए लेकिन रोजेदार गुरुवार सुबह से ही रोजा रखेंगे।
शाम 7:00 से 7:30 बजे के बीच भारत के तमाम हिस्सों में रमजान का चांद दिखने की उम्मीद जताई जा रही है। देश भर की शाही मस्जिदों के इमामों ने ऐलान किया है कि चांद दिखने के साथ ही रमजान का पाक महीना शुरू हो जाएगा।
देश कई राज्यों में आसमान साफ ना होने के कारण चांद दिखने में देरी हो सकती है। उत्तर भारत के राज्य जैसे दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों में देरी से दिखाई देगा चांद।
मुस्लिम धर्मगुरुओं के मुताबिक बुधवार रात में चांद के दीदार के बाद बुधवार से रमजान का पाक महीना शुरू हो जाएगा। माह-ए-रमजान को देखते हुए बाजारों में रोजे रखने वालों की चहलकदमी बढ़ गई है।
रोजेदारों को सहरी, इफ्तार और तरावीह का सही वक्त बताने के लिए एक ऐप भी बनाया गया है। यह मोबाइल ऐप इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने तैयार किया है जिसका नाम है ‘आई.सी.आई. रमजान हेल्प लाइन ऐप’ है।
मुस्लिम धर्म गुरूओं के अनुसार बुधवार को चांद दिखाई देता है तो गुरुवार को पहला रोजा हो सकता है और गुरुवार को चांद नजर आया तो रमजान का पहला रोजा 18 मई से शुरू होगा।
रमजान में रोजा रखने के दौरान पानी भी नहीं पीया जाता है। इस्लामी कैलेंडर में इस महीने को हिजरी कहा जाता है। मान्यता है कि हिजरी के इस पूरे महीने में कुरान पढ़ने से ज्यादा सबाब मिलता है। रोजा के दौरान कैफीन और सिगरेट जैसी लत से भी छुटकारा मिलने की संभावना रहती है।
पिछली बार के रमजान की तरह इस बार भी पहला रोजा करीब 15 घंटा 11 मिनट का होगा। वहीं अंतिम रोजा 15 घंटा 35 मिनट का होगा। पहले रोजे में सुबह 3:33 बजे सहरी और शाम 6:44 बजे इफ्तार किया जाएगा। आखिरी रोजे में सुबह 3:22 बजे सहरी और शाम 6:57 बजे इफ्तार किया जाएगा।