Chaitra Ram Navami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रामनवमी का पर्व 17 अप्रैल 2024 को मनाया जा रहा है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। इसी के कारण इस दिन को रामनवमी के रूप में मनाते हैं। यह पर्व चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन होता है। इस दिन देशभर में मां दुर्गा की विदाई करने के साथ-साथ राम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। रामनवमी के दिन अयोध्या के साथ-साथ देशभर के राम मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रामनवमी की बात करें, तो काफी दुर्लभ योग बन रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा योग श्री राम के जन्म के समय बनेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ..

ज्योतिष और हिंदू शास्त्र के अनुसार, इस साल रामनवमी के दिन काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे संयोग श्री राम के जन्म के समय बना था। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के ऊपर प्रभु श्री राम की विशेष कृपा होगी।

रामनवमी 2024 पर बन रहे दुर्लभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में होंगे, जिससे कर्क लग्न बन रहा है। इसके साथ ही रामलला के जन्म के समय सूर्य दशम भाव में विराजमान होने के साथ उच्च राशि में थे। ऐसे ही इस बार रामनवमी के दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होने के साथ दशम भाव में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा गजकेसरी योग बन रहा है। माना जा रहा है कि श्री राम के जन्म की समय उनकी कुंडली में गजकेसरी योग भी था। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को मान-सम्मान, यश-कीर्ति की प्राप्ति होगी।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में भगवान सूर्य के साथ-साथ गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही संतान या फिर परिवार की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। ऐसे में उच्च अधिकारी आपकी काबिलियत देखकर पदोन्नति या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। भगवान राम की कृपा से बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने वाला है। परिवार में लंबे समय से चली आ रही अनबन अब समाप्त होगी और एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से चले आ रहे मतभेद भगवान राम की कृपा से कम हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के जातकों के ऊपर श्री राम की विशेष कृपा होगी। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ धन लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। घर परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही अगर आप सट्टेबाजी, बिजनेस आदि में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको लाभ मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा, जिससे आप परिवार या फिर मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके सपने एक बार फिर से पूरे हो सकते हैं। वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं। इसके साथ ही श्री राम की कृपा से परिवार में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको किसी न किसी प्रकार से धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऐसे में आप बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। करियर और बिजनेस में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।