Raksha Bandhan 2022 Date in India: हिंदू धर्म में रक्षाबंधन त्योहार का विशेष महत्व है। यह त्योहार भाई बहनों का होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। जो इस बार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है। लेकिन इस साल 4 शुभ योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा समय…

राखी बांधने का शुभ समय

वैदिक पंचांग के मुताबिक पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त 2022 को सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर आरंभ हो रही है और 12 अगस्त 2022 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी।   ऐसे में रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं राखी बांधने का शुभ समय 11 अगस्त को  सुबह 8 बजकर 52 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 18 मिनट के बीच रहेगा।

भद्रा काल का समय

रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय:  रात 08 बजकर 52 मिनट पर

भद्रा पूंछ:  शाम 05 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक

भद्रा मुख : शाम 06 बजकर 18 मिनट से 09 बजे तक  

ज्योतिष शास्त्र अनुसार भद्राकाल में राखी बंधवाने से बचें। भद्रा सूर्यदेव की पुत्री और शनि की बहन हैं। भद्रा इस दिन पृथ्वी लोग पर रहेगी। भद्रा का समय अशुभ योग में माना जाता है। ज्यादा जरूरी होने पर प्रदोषकाल में शाम 6 से 7:31 बजे के बीच राखी बंधवाई जा सकती है। वैसे भद्रा का पुच्छकाल शाम 5:18 बजे से शाम 6.19 बजे तक रहेगा। इस दौरान भद्रा का प्रभाव कम रहता है।

बन रहे हैं 4 शुभ योग

पंचांग अनुसार 11 अगस्त को सूर्योदय से दोपहर 3:32 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। सुबह 5:31 बजे से शाम 6:54 बजे तक रवि योग। इसी दिन दोपहर 3:32 बजे से शुक्रवार सुबह 11:34 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही रक्षाबंधन पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग भी बनेगा। ज्योतिष दृष्टिकोण से यह 4 शुभ योग बहुत शुभ माने जाते हैं। इन योग बनने से भद्रा का अशुभ प्रभाव कम रहेगा।