Raksha Bandhan 2025 Thali: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल राखी का पर्व 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाने के साथ कलाई में राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए कामना करती है। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास का प्रतीक ये पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इन पर्व की तैयारी देशभर में जोरों से चल रही है। अगर आप भी अभी तक रक्षाबंधन की थाली नहीं ली है, तो एक बार पूरी पूजा सामग्री देख लें। आइए जानते हैं रक्षाबंधन की थाली में वह कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए, जिससे वह एकदम परफेक्ट थाली बन जाएं। आइए जानते हैं रक्षाबंधन की थाली की संपूर्ण सामग्री…

Aaj Ka Panchang 9 August 2025: दुर्लभ योगों में रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा आज, जानें शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, भद्रा सहित आज का पंचांग

राखी की थाली

सबसे पहले राखी की खाली लें। इसके लिए आप थाली सोने, कांसे, पीतल, तांबा आदि की ले सकते हैं। इसके बाद इसके ऊपर पीले , गुलाबी या फिर लाल रंग का कपड़ा बिछा लें।

Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त को रक्षाबंधन, राखी बांधने को मिलेगा इतना समय, ज्योतिषी से जानें मुहूर्त, मनाने का कारण और मंत्र

अक्षत

अब थाली में थोड़ा सा अक्षत यानी बिना टूटा हुआ चावल रखें। आप चाहे, तो इसमे थोड़ी सी हल्दी मिला सकते हैं। इससे आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति की प्राप्ति हो सकती है।

कुमकुम या केसर

किसी भी धार्मिक काम में कुमकुम या सिंदूर का इस्तेमाल अवश्य किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी काम को आरंभ करने से पहले माथे में तिलक लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इसे मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

घी का दीपक

हिंदू धर्म में घी का दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है। इस दिन बहनें अगर भाई की दीपक जलाकर आरती करती हैं, तो भाई को दीर्घायु, स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

15 अगस्त से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बुध-मंगल बनाएंगे शक्तिशाली योग, तेजी से बढ़ेगा बैंक बैलेंस

मिठाई

थाली में मिठाई रखें। इसे खुशी और मिठास का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही इसे शुभता, प्रेम और तृप्ति से जोड़कर देखा जाता है। बहनें भाई को राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाती है। इससे भाई के जीवन में मधुरता, सफलता और संतुलन का आशीर्वाद मिलता है।

नारियल

राखी की थाली में एक नारियल अवश्य रखें। श्री फल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे थाली में रखने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं। इसे भाई की रक्षा, लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा कम होती है।

पान-सुपारी

राखी की थाली में एक पान और एक सुपारी भी रखनी चाहिए। इससे भगवान गणेश, शिव और विष्णु जी का प्रिय माना जाता है। इसे रखने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इन दोनों को थाली में रखने से भाई को धन, सुख और सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है।

राखी

रक्षाबंधन में राखी की थाली में सबसे जरूरी चीज है राखी। अगर आप राखी नहीं ले पाई है, तो आप मौली भी बांध सकती है। इसे ब्राह्मा, विष्णु और मेहश का आशीर्वाद माना जाता है। इसे बांधने से मन और शरीर की शुद्धि होती है। इसके साथ ही ये भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक होता है।

एक लोटा जल

राखी की थाली में अंत में एक लोटा जल रखें। इसे संकल्प, जीवन और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। थाली में इसे रखकर बहनें भाई की स्वस्थ, शांत और संतुलित जीवनशैली की प्रार्थना करती हैं। तांबे या पीतल के लोटे में जल के साथ थोड़ा गंगाजल भी मिल सकती है।

अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।