Raksha Bandhan 2023 Upay: भाई-बहन का पावन पर्व रक्षाबंधन का त्योहार देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाने के साथ राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके साथ ही भाई बहन को रक्षा का वचन देता है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस बार 30 अगस्त लेकर 31 अगस्त को सुबह तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस कारण इस साल 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया है। इस दिन राखी बांधने के साथ कुछ खास ज्योतिषीय उपाय भी कर सकते हैं। इन उपायों को करने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन के दिन राशि के अनुसार कौन से उपाय करना होगा लाभकारी।

रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार करें ये उपाय

मेष राशि

इस राशि की बहनें भगवान गणेश को दूर्वा के साथ राखी चढ़ाने के साथ ‘ऊँ गणेशाय नमः:’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से भाई को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही उसका क्रोध थोड़ा शांत होगा।

वृषभ राशि

इस राशि की बहनें भगवान शंकर की विधिवत पूजा करने के साथ शिवलिंग में जलाभिषेक करें। ऐसा करने से भाई के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन राशि

इस राशि की बहनें भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एक तांबे के लोटे में जल, सिंदूर, अक्षत और लाल फूल डाल लें। इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा करें। ऐसा करने से भाई के ऊपर आने वाली हर एक बाधा दूर हो जाएगी।

कर्क राशि

इस राशि की बहनें भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही भगवान गणेश को राखी, पान, दूर्वा, फूल आदि अर्पित करें। ऐसा करने से भाई के करियर में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ मान-सम्मान मिलेगा

सिंह राशि

इस राशि की बहनें भगवान शिव को सफेद चंदन का त्रिपुंड लगाएं। इसके साथ ही ऊँ श्री नाथाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से भाई को लंबी उम्र के साथ अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलेगा।

कन्या राशि

इस राशि की बहनें भगवान हनुमान की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही लाल रंग का फूल अर्पित करने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से भाई को क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

तुला राशि

इस राशि की बहनें भगवान कृष्ण को हल्दी और पीला चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से भाई के वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के बहनें भगवान कृष्ण के साथ शिव जी की पूजा करें। इसके साथ ही पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें। ऐसा करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

इस राशि की बहनें भाई को धन संपदा और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भगवान शिव को इत्र अर्पित करें।

मकर राशि

इस राशि की बहनें भगवान हनुमान को लाल फूल और राखी चढ़ाएं। ऐसा करने से भाई की करियर में बढ़ोतरी होगी और नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ होगा।

कुंभ राशि

इस राशि की बहनें हनुमान जी को लाल फूल और राखी चढ़ाएं। ऐसा करने से भाई को नौकरी और बिजनेस में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि

इस राशि की बहनें भगवान शिव का दही से अभिषेक करें। इसके साथ ही ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से भाई-बहन को लंबी आयु और हर बाधा से मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।