Palmistry Rajyog In Hand : आपने सुना होगा कि कुछ लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये व्यक्ति राजयोग लेकर पैदा हुआ है और कहावत सही भी है। क्योंकि कुछ लोग चाहे कितने भी जन्मजात गरीब हो लेकिन वह अति धनवान बनते हैं। हस्तरेखा अनुसार ऐसे लोगों के हाथ में राजयोग होता है। ऐसी रेखा वाले व्यक्ति जीवन में हर सुख साधन प्राप्त करके समाज और परिवार में भी सम्मान प्राप्त करते हैं। आइए हथेली में मौजूद इन राजयोग वाली रेखाओं की पहचान करें और जानें कि इन रेखाओं का क्या मतलब होता है और कैसे राजयोग बनता है…
हथेली में हो गजलक्ष्मी राजयोग
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मणिबंध से आरंभ होकर कोई रेखा जब शनि पर्वत पर जाती है और साथ में सूर्य पर्वत भी उभरा हुआ होता है और इस पर सूर्य रेखा भी गहरी और लालिमा लिए होती है और साथ में मस्तिष्क रेखा, स्वास्थ्य रेखा एवं आयु रेखा पुष्ट होती है तो व्यक्ति के हाथों में गजलक्ष्मी योग होता है। ऐसा व्यक्ति धनवान होता है। साथ ही सभी भौतिक सुख ऐसे व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। वहीं ऐसा व्यक्ति गरीब होकर भी धनवान बनता है। ऐसे व्यक्ति मेहनती और कर्मठ होते हैं।
हाथ में हो त्रिशूल का चिह्न
हाथ में त्रिशूल का निशान होना बेहद शुभ माना गया है। जिस व्यक्ति के हाथ पर हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का चिह्न हो वह समाज में गौरव एवं सम्मान प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति राजनीति में भी बड़ा पद पाता है और समाज में लोकप्रिय होता है। साथ ही उसको खूब सम्मान मिलता है।
धनवान लोगों के हाथ में होता है अमला योग
हस्तेरखा शास्त्र मुताबिक हथेली में सूर्य, चंद्र और शुक्र पर्वत ऊंचा है और साथ में चंद्र पर्वत से कोई रेखा बुध पर्वत तक गई हो तो इससे अमला नामक योग बनता है। ऐसे व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं रहती है। वहीं ऐसे लोग राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं। साथ ही इन लोगों के अंदर गजब के सोचने की क्षमता होती है।