Shukra Rahu Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और राहु को काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। इस दोनों ही ग्रह की स्थिति में जरा सा बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे में जब इन दोनों ग्रहों की युति होती है, तो कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। बता दें कि साल 2025 के आरंभ में ही शुक्र राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में मीन राशि में राहु और शुक्र की युति हो रही है, जिससे कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं साल 2025 में कौन सी राशियां होंगी लकी…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र जनवरी माह के अंत में यानी 28 जनवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर राहु के साथ युति होगी। राहु और शुक्र की युति कुछ राशियों के लिए काफी लाभकारी हो सकती है। शुक्र के राहु के साथ युति होने से राहु का दुष्प्रभाव काफी कम हो जाते हैं, क्योंकि राहु का दैत्यों के गुरु शुक्र का शिष्य माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र और राहु मिलकर शुभ परिणाम देते हैं।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में राहु और शुक्र की युति दशम भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खुब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आप अपने काम परफेक्ट हो सकते हैं। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में अपार सफलता के योग भी बन रहे हैं। आपको आपकी मेहनत और लगन का फल मिल सकता है। नए साल में आप पर्दे के पीछे नहीं बल्कि पर्दे के आगे आकर काम करना पसंद करेंगे। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। माता-पिता के साथ अच्छे संबंध स्थापित होगे। इसके साथ ही उनका पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए भी नया साल काफी अच्छा जा सकता है। इस राशि में राहु और शुक्र की युति सातवें भाव में हो रही है। इस भाव को काफी शुभ माना जाता है। इस भाव में शुक्र के होने से दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। विवाह के लिए कई रिश्ते आ सकते हैं। इससे आप शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। नौकरी की बात करें, तो तरक्की के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी नया साल 2025 काफी जाने वाला है। जीवन में चली आ रही कई विपत्तियां समाप्त हो सकती है। इस राशि में छठे भाव में राहु और शुक्र की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। नौकरी और व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। निर्णय लेने की क्षमता में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जिससे आप भविष्य के लिए कुछ अच्छा सोच सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। छात्रों को भी लाभ मिलने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है।
ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान है और साल 2025 के आरंभ में इसी राशि में रहने वाले हैं। मंगल नीच राशि में होकर भी धनलक्ष्मी नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां है जिन्हें सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है..
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।