नया साल 2024 जल्द शुरू होने वाला है। अभी कुछ ही दिन शेष बचे हैं। साल बदलने के साथ 12 राशियों के जीवन में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति के हिसाब से किसी भी जातक के भविष्य के बारे में काफी हद तक जान सकते हैं। गोचर कुंडली के अनुसार, नए साल में गुरु, शनि और राहु काफी खास ग्रह साबित हो सकते हैं, क्योंकि इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो करीब 1000 साल बाद बन रहा है। आइए जानते हैं कि साल 2024 में किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल के मई माह तक देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि के प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे और इसी राशि में मार्गी और वक्री होंगे। इसके अलावा राहु की बात करें, तो 30 अक्टूबर 2023 को मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और इस राशि में नए साल 2024 में रहने वाले हैं। बता दें कि गुरु मीन राशि के स्वामी है। इसके साथ ही मीन वृषभ राशि में आकर इस राशि में सप्तम दृष्टि नवम भाव पर होगी। ऐसे में राहु, मीन और गुरु का ऐसा संयोग करीब 1000 साल बाद बन रहा है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातकों को अपार धन-संपदा की प्राप्ति हो सती है। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही फरवरी से आपके करियर में थोड़ा उछाल आ सकता है। आपकी मेहनत का आपको फल मिलेगा। ऐसे में आपको पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। लेकिन अक्टूबर से दिसंबर तक थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि में शनि का अंतिम साढ़े साती चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पर अच्छा पड़ेगा, जिससे धन लाभ के साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य भी सही रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रहा रोग में भी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही गुरु की बात करें, तो आपको मान-सम्मान के साथ धन-संपदा दे सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएगी। रिश्ते में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं साल 2024 में समाप्त हो सकती है। लेकिन इसके लिए पहल आपको करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी। इससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। खुद पर विश्वास रखें, तो हर एक चीज को चुनौतियों को पार करके पा सकते हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

राहु इस राशि के पहले भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के अंदर निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी। अपने गजब के आत्मविश्वास के कारण हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आप हर स्थिति को बहुत ही आसानी से पार करेंगे। इसके साथ गही गुरु की कृपा से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। सेहत का ध्यान देना बेहद जरूरी है। कार्यक्षेत्र में भी सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। ऐसे में खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। शनि की कृपा से विदेशी बिजनेस में लाभ मिल सकता है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो नए साल में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।