Rahu Nakshatra Transit 2022: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को छाया ग्रह माना गया है। आपको बता दें कि राहु ग्रह अभी मेष राशि में विराजमान हैं। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। वहीं मेष राशि में राहु के साथ शुक्र देव भी विराजमान हैं। ज्योतिष के मुताबिक राहु और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इनकी युति लाभकारी मानी जाती है। वहीं अब राहु ग्रह अब कृत्तिका नक्षत्र से निकल कर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने आ रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों को इस दौरान विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं।
राहु ग्रह करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश:
वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु ग्रह अभी कृत्तिका नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। जिन्हें सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। राहु 5 अक्टूबर 2021 को राहु ग्रह कृत्तिका नक्षत्र में आए थे। अब करीब 9 महीने बाद राहु इस नक्षत्र में अपनी यात्रा को पूर्ण कर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष पंचांग के अनुसार 14 जून 2022 को मंगलवार प्रात: 8 बजकर 15 मिनट पर राहु का भरणी नक्षत्र में प्रवेश होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार भरणी नक्षत्र पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है और देवता यम है। आइए जानते हैं किन राशियों को हो सकता है लाभ…
मेष राशि: राहु ग्रह आपकी राशि में ही भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही मेष राशि में शुक्र ग्रह पहले से ही स्थित हैं। इसलिए आप लोगों को राहु ग्रह और शुक्र देव की युति लाभकारी साबित हो सकती है। लेकिन थोड़ा संबंधों को लेकर परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए वाणी पर थोड़ा संयम रखें। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो वो प्राप्त हो सकता है। सात ही इस समय आपके नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे। आप लोग एक गोमेद रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि: आपकी राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के मुताबिक राहु और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए ये नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए धन के मामले में लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही बिजनेस का विस्तार हो सकता है। इस समय आपको प्रापर्टी के लेन- देन में मुनाफा हो सकता है। आप लोग एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद रहेगा।
तुला राशि: राहु का भरणी नक्षत्र में प्रवेश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस समय आप प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं या फिर प्रापर्टी में निवेश भी कर सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है या फिर कोई पद भी प्राप्त हो सकता है। अगर आपका कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद रहेगा। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और राहु देव शुक्र के ही नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए आपको यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है।