Shani Transit July 2022: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। वहीं शनि 12 जुलाई को मकर राशि में वक्री होकर गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस दौरान विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में….
मीन राशि: कर्मफलदाता शनिदेव आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप कई स्त्रोतों से धन कमाएंगे और सोर्स ऑफ इनकम के नए रास्ते भी बनेंगे। साथ ही बिजनेस में कोई डील फाइनल हो सकती है। वहीं शनि देव आपके बारहवें भाव के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको करियर में अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है। साथ ही नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। इस समय आप यात्रा से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। निवेश के लिए समय उचित है। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल जाएगी। इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। इस समय आप एक पुखराज धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ साबित होगा।
वृषभ राशि: शनि देव के वक्री होते ही आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि शनि देव ने आपके नवम स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। करियर में ग्रोथ मिल सकती है। नया व्यापार शुरू करने के लिए यह समय अनुकल है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। वहीं शनि देव आपके भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम बन सकते हैं। इस समय आप एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपको लिए शुभ साबित होगा।
धनु राशि: आपके 12 जुलाई से अच्छे दिन शरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी कुंडली के दूसरे स्थान में गोचर करेंगे, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही व्यापार में निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। मतलब आप धन का निवेश कर सकते हैं। अगर आप इस समय साझेदारी का व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो शुरू कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी से जुड़ा हुआ है उसको यह समय शानदार रहने वाला है। इस समय आप एक पुखराज धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।