Rahu Ketu Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका सीधेतौर पर प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को मायावी ग्रह राहु और केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें राहु ग्रह मेष राशि सेनिकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु इसी समय तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु- केतु का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं और इनका राहु- केतु के साथ मित्रता का भाव है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी कोई बड़ी लॉटरी लग सकती है और आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी मे धन का निवेश करना चाहते हैं, तो भी कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
राहु- केतु का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय व्यापारियों को कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वहीं जो इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय जिस भी काम को पूरा करेंगे उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु- केतु का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। वहीं आपको बिजनस को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा और आपके दिमाग में करियर से जुड़े नए विचार आएंगे। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की होगी। वहीं जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में इस बीच बैठने जा रहे हैं उन्हें पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। वहीं इस समय आपको स्टॉक मार्केट और सट्ट, लॉटरी में विशेष लाभ हो सकता है।