Rahu Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नक्षत्र परिवर्तन के साथ राशि परिवर्तन भी करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ- साथ व्यापक प्रभाव देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि होली का पर्व इस साल 14 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि होली के ठीक 2 दिन बाद राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन होगा। राहु ग्रह 16 मार्च की शाम को पूर्वाभाद्रपद और केतु ग्रह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों की धनहानि के साथ सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और केतु का संयोग हानिकारक साबित हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ आपको मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस समय आपको क्रोध की अधिकता से बनचा चाहिए। वहीं वहीं इस समय आपको कोई पुराना रोग उभर सकता है। साथ ही इस समय आपको नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन आप लोगों को नकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्रमोशन और इंक्रीमेंट मनमुताबिक न हो। साथ ही साथ ही इस समय आपको मानसिक अशांति हो सकती है। वहीं किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। साथ ही फिजूल खर्चे हो सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन हानिकारक साबित हो सकता है। इस समय आपको आपको उधार धन देने से बचना चाहिए। साथ ही इस समय आप निवेश नहीं करें तो अच्छा रहेगा। वहीं साथ ही काम- कारोबार धीमा चलेगा। साथ ही इस समय कार्यस्थल पर जूनियर या सीनियर के साथ मननुटाव हो सकता है। वहीं आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
