Rahu Ketu Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। हर एक ग्रह के गोचर का असर हर राशि के जातकों के ऊपर किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। ऐसे ही करीब डेढ़ साल बाद मायावी ग्रह राहु और केतु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जहां राहु 30 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 37 मिनट पर मीन राशि में, तो केतु कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। राहु केतु दोनों 19 मई 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। आइए जानते हैं राहु और केतु के गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि में राहु ग्यारहवें और केतु छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इच्छा शक्ति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। सोचने-समझने की शक्ति बढ़ेगी, जिससे आप सही गलत का सही ढंग से चुनाव कर पाएंगे। बेवजह खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आप बचत करने में कामयाब हो रहे है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। कठिन प्रयास के बाद किए गए कार्यों में अब सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी सही हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के भी अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि में राहु दसवें और केतु चौथे भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है। लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने के कारण हर क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार है। लेकिन किसी भी तरह का निवेश सोच-समझकर करें। बिना सोचे निवेश करना खतरनाक साबित हो सकता है। उन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में राहु आठवें और केतु दूसरे घर में विराजमान रहेंगे। इस राशि के जातकों का जीवन बेहतर हो सकता है। गुजरते समय के साथ धन लाभ होगा। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि तेजी से बढ़ेगी। लगातार कड़ी मेहनत का फल अब मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी के बहकावे में आने से बचकर रहें। नौकरी के चलते किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। ऐसे में आपको खूब मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।