Rahu Dosh In Kundli: ज्योतिष अनुसार कुल 9 ग्रह होते हैं। जिनमें से एक है राहु। इस ग्रह का मानव जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। यह एक क्रूर ग्रह है जिसके कुंडली में खराब होने पर धोखा खाने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि ये ग्रह भ्रम पैदा करता है। अगर आपकी कुंडली में राहु दोष है तो आपको मानसिक तनाव महसूस होने के साथ आर्थिक नुकसान भी अधिक होने लगेगा।

राहु का प्रभाव: ज्योतिष अनुसार राहु के अशुभ होने पर हाथ के नाखून अपने आप टूटने लगते हैं। व्यक्ति स्वयं को लेकर गलतफहमी पालने लगता है। बात बात पर आपा खो देता है। जिस कारण लव लाइफ के साथ करियर लाइफ भी बुरी तरह प्रभावित होती है। बोलने पर आपका कंट्रोल नहीं रहेगा। सेहत ठीक नहीं रहेगी और शत्रु बढ़ते चले जायेंगे। घर परिवार में हमेशा कलह का माहौल बना रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रेम के मामले में कुंडली में चतुर्थ, पंचम और सप्तम भाव की बड़ी भूमिका होती है। इसके अलावा शुक्र और मंगल की स्थिति भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ज्योतिष अनुसार, अगर राहु की इसमें भूमिका हो तो प्रेम में धोखा मिलने की संभावना रहती है।

राहु के उपाय: घर में कूड़ा कबाड़ इकट्ठा न होने दें। सुबह ब्रश करने के बाद तुलसी के दो पत्ते चबां लें। चन्दन की सुगंध का नियमित प्रयोग करें। संभव हो तो रोज शाम राहु के मंत्र का 108 बार जप करें। अमावस्या के दिन दोपहर के समय निर्धनों को एक समय भोजन कराएं। राहु को भोलनाथ का भक्त माना जाता है। इसलिए राहु के दुष्प्रभावों से बचने के लिए भगवान शिव की नियमित पूजा करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भी राहु दोष से मुक्ति मिलती है। ‘ऊँ कयानश्चित्र आभुवदूतीसदा वृध: सखा कयाशश्चिष्ठया वृता’ यह राहु का वैदिक मंत्र है। इस मंत्र का जप रात के समय करना चाहिए। इससे राहु की कृपा प्राप्त होती है।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

चिड़ियों को रोजाना बाजरे के दाने डालने से राहु के बुरे परिणामों से बचा जा सकता है। शनिवार की शाम को काले कपड़े में एक नारियल और 11 साबुत बादाम बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से भी राहु प्रसन्न होते हैं। राहु दोष से पीड़ित जातकों को मांस मदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।