Rahu Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को छायाग्रह कहा गया है। राहु और केतु दोनों ग्रह अपनी कोई राशि नहीं रखते हैं। लेकिन माना जाता है कि राहु शनि के समान और केतु मंगल के समान फल देता है। ज्योतिषीय सूत्र के अनुसार कुंडली में बुध ग्रह अच्छी स्थिति में रहेगा और राहु का प्रभाव कम रहेगा। वहीं यदि गुरुबल हो तो केतु का प्रभाव काम नहीं करता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राहु-केतु जिस राशि में स्थित होते हैं उस राशि के स्वामी के अनुसार ही फल देते हैं। इसी कारण राहु और केतु को मायावी ग्रह कहा जाता है। राहु और केतु एक ही राशि में डेढ़ वर्ष तक रहते हैं और विपरीत दिशाओं में भ्रमण करते हैं। अब 30 अक्टूबर 2023 को ये दोनों ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस गोचर की स्थिति से तीन राशियों को होगा लाभ, आइए जानें…

वृषभ राशि | Rahu Effect on Taurus

राहु ग्रह का गोचर इसी राशि की शुभ स्थिति में होगा। ग्यारहवें स्थान में गोचर फलदायी माना जाता है। इस स्थिति से भाई और मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में कोई व्यवसाय स्थापित होने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस अवधि में परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा।

VIDEO: ज्योतिष के अनुसार राहु के गोचर से साल 2023 तक इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

तुला राशि | Rahu effect on Libra

राहु इस राशि के छठे भाव तुला राशि में गोचर करेगा। यह स्थिति बीमारी, कर्ज, शत्रु और रोजगार से जुड़ी है। राहु की दृष्टि 10वें, 12वें और दूसरे भाव पर होगी। इन राशियों के लिए राहु का गोचर लाभकारी रहेगा। बेरोजगार लोगों के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। नौकरी का अच्छा मौका मिलेगा। विदेश जाने का सपना इस दौरान पूरा हो सकता है।

मकर राशि | Rahu Effect on Capricorn

इस राशि के तीसरे भाव में राहु का गोचर होगा। यह स्थान भाई-बहन, पराक्रम, रोमांच से जुड़ा है। राहु इस स्थान से 7वें, 9वें और 11वें भाव पर दृष्टि डालेगा। इससे इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मीडिया, लिखने वालों को लाभ होगा। पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने को भरपूर मौका मिलेगा।