Rahu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक ऐसा ग्रह माना गया है जो अक्सर लोगों के जीवन में रहस्यमय तरीके से असर डालता है। लेकिन फिर भी ज्योतिष में राहु का काफी महत्व बताया गया है। राहु हमेशा उल्टी चाल से चलते हैं और करीब 18 महीने तक एक ही राशि में रहते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय राहु मीन राशि में विराजमान हैं, लेकिन 18 मई 2025 को ये कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि इस बदलाव का असर किन-किन राशियों पर पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

राहु का कुंभ राशि में आना वृषभ राशि वालों के लिए तनाव बढ़ा सकता है। इस दौरान वृषभ राशि वाले जातक गुस्सैल और बेचैन महसूस कर सकते हैं। इस दौरान अचानक से कुछ ऐसा हो सकता है जिससे आपकी आमदनी पर असर पड़ेगा। खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में तरक्की रुक सकती है। व्यापार करने वालों को नुकसान होने का खतरा रहेगा। पढ़ाई कर रहे बच्चों का भी मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। परिवार में मनमुटाव हो सकता है जिससे पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के लोगों पर भी राहु का कुंभ में प्रवेश भारी पड़ सकता है। इस दौरान आपको कामकाज में दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी मतभेद की स्थिति बन सकती है। इस समय आपको सेहत का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियां हो सकती हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन राशि (Meen Rashi)

राहु का यह गोचर मीन राशि वालों के लिए भी अच्छा नहीं है। इस दौरान मन में बेचैनी बनी रह सकती है। व्यवसाय में भी अड़चनें आ सकती हैं। पैसों का नुकसान हो सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय खर्चों का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि अचानक से काफी खर्चे आ सकते हैं। निजी जीवन में भी किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। सिरदर्द या नींद की कमी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024