Rahu Transit In Kumbha: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी और छाया ग्रह माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आमतौर पर राहु को नकारात्मक तौर पर देखा जाता है। लेकिन यह ग्रह किसी से कम नहीं है। ये किसी भी जातक की रातों-रात तकदीर बदल सकता है। ये गोचर करके हर एक राशि पर अलग-अलग रंग दिखाते हैं। राहु की कृपा से जातक करोड़पति, तो फिर उनकी स्थिति कमजोर होने से रोड़पति होने से कोई नहीं रोक सकता है। राहु की कृपा से जीवन में खुशियों की दस्तक होने के साथ दिमाग भी सही ढंग से काम करता है। राहु इस समय मीन राशि में विराजमान है। लेकिन 18 मई को वह राशि परिवर्तन करके शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं राहु के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मई माह में इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कमाएंगे खूब पैसा

राहु की बात करें, तो वह एक राशि में करीब 18 महीने तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में 18 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि राहु 18 मई 2025 की शाम 05 बजकर 08 मिनट पर शनि देव की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही अगले 18 माह इसी राशि में रहने वाले है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के एकादश भाव में राहु विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कई योजनाएं अब पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आत्म विश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपकी आमदनी भी तेजी से बढ़ सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। वेतन में वृद्धि के साथ पदोन्नति मिल सकती है। शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभकारी हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के छठे भाव में राहु गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। केतु भी इस राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। नौकरी करने वालों को भी खूब लाभ मिल सकता है। लेकिन अपने सहकर्मियों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, वरना वो आपको धोखा दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बेवजह खर्च से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही पहले किए गए निवेश में आपको अब मुनाफा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के पंचम भाव में राहु रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलने वाला है। आपकी बुद्धि में तेजी से विकास हो सकता है। इसके साथ ही स्मरण शक्ति में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। धन कमाने के कई नए रास्ते खुल सकते हैं। इसके साथ ही शेयर मार्केट के माध्यम से आपको काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चला रहा कठिन समय अब समाप्त हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अब दूर हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।