Rahu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पापी ग्रह राहु और केतु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में 12 राशियों के जातकों के जीवन पर शुभ या फिर अशुभ फल पड़ता है। बता दें कि कि राहु और केतु 30 अक्टूबर 2023 को राशि परिवर्तन कर चुके हैं। जहां केतु कन्या और राहु मीन राशि में विराजमान है। दोनों ही ग्रह साल 2025 तकर इन्हीं राशियों पर रहने वाले हैं। राहु की बात करें, तो गुरु की राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

राहु का मीन राशि में जाने से सिंह राशि के जातकों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। करियर को लेकर थोड़ा संभलकर रहने री जरूरत है। इसके कारण आप मानसिक तामव का सामना कर सकते हैं। आप अधिक मेहनत करेंगे, लेकिन आपको सफलता ज्यादा नहीं मिलेगी। इसके साथ ही हर काम में अड़चने उत्पन्न हो सकती है। परिवार के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन हो सरती है। बेकार के खर्च से परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही सेहत पर बुरा असर पड़ेगा, जिससे आपका खर्च भी बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्ति नहीं होगा। इससे आप मानसिक तनाव से जूझ सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर थोड़ा मुश्किल बढ़ा सकता है। ऐसे में परिवारिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। इससे कर्ज तक लेने की नौबत आ सकती है। इसके साथ ही यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे आपको हानि हो सकती है। परिवार की शांति भंग हो सकती है। किसी न किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। रिश्ते में आई खटास के कारण आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले थोड़ा सोच-विचार कर लें।

मीन राशि (Meen Zodiac)

मीन राशि में राहु लग्न भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल का पूरा ख्याल रखें। इसके साथ ही कोई भी निर्णय बिना सोचे समझ न लें। इससे आपकी समस्या और भी अधिक बढ़ सकती है। किसी रोग के कारण आप काफी बीमार हो सकते हैं। बिना किसी तरह बात पर बहस करने से बचें, इससे आपको ही नुकसान हो सकती है। कानूनी मामलों में संभलकर रहने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में आपको हानि हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।