Rahu Gochar In Meen: ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को छाया ग्रह माना गया है और मायावी राहु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में करीब 15 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि साल 2025 के मध्य तक राहु ग्रह मीन राशि में संचरण करेंगे। जिससे इनका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही राजनीति में सफलता और मान- सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशयां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा और व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। धन संचय करने में आपको सफलता मिलेगी। वहीं अगर आप व्यापारी हैं तो आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
राहु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं, जिसका अच्छा फायदा मिलेगा। जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको शुभ समाचार मिलेगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही आप मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर हो रहा है। इसलिए इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और सभी सदस्यों की उन्नति होगी, जिसे देखकर मन प्रसन्न होगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं नई प्रॉपटी खरीदने में सफलता हासिल करेंगे और भौतिक सुख मिलेगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।