Rahu Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के बाद राहु सबसे धीमी गति चलने वाला ग्रह माना जाता है। ये एक राशि में डेढ़ साल तक रहते हैं। बता दें कि बीते साल की 12 अप्रैल 2023 को सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर मेष राशि में गोचर कर गए थे। जहां पर वह इस साल यानी 30 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद देव गुरु के अधीन आने वाली मीन राशि में प्रवेश करेंगे। राहु के मेष राशि में विराजमान रहने से कई राशियों को लाभ मिल सकता है। राहु को छाया ग्रह माना जाता है। कुंडली में अगर राहु की स्थिति खराब है, तो व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए राहु के मेष राशि में विराजमान रहने से किन राशियों को 30 अक्टूबर तक मिल सकता है विशेष लाभ।
कर्क राशि
इस राशि में राहु दसवें भाव यानी कर्म भाव में विराजमान है। ऐसे में जो व्यक्ति अपने रुचि के काम करेगा, तो उसे आर्थिक लाभ मिलने के पूरे आसार है। इसके साथ ही इस अवधि में अगर नौकरी बदलने का प्लान बना रहे हैं, तो अच्छा साबित हो सकता है। आईटी जगत से जुड़े लोगों को लाभ ही लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में धन की वृद्धि मिल सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी सही रहने वाली है। राहु के अशुभ फलों से बचने के लिए कुत्ते को दूध और रोटी खिलाएं।
सिंह राशि
राहु शुरुआत में दसवें भाव में स्थिति होगा। ऐसे में नौकरी पेशा लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। अपने लक्ष्य को आसानी से पार कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। कई यात्राओं के लिए जा सकते हैं, लेकिन इसमें अधिक खर्च हो सकता है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शिवलिंग में जलाभिषेक करना लाभकारी होगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि में राहु अभी छठे भाव में विराजमान है। ऐसे में फ्रेशर्स को आसानी से नौकरी मिल सकती है। नौकरी के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट भी हो सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।
कुंभ राशि
इस राशि में राहु तीसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके काफी काम आ सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी में बदलाव की प्रबल संभावना बन रही है।
