वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि और जन्मकुंडली में स्थित ग्रह जितने महत्वपूर्ण होते हैं। वैसे ही सप्ताह के दिन भी उतने ही विशेष स्थान रखते हैं। आपको बता दें कि हर दिन किसी न किसी ग्रह से संबंध रखता है। इसलिए हर दिन में जन्मे व्यक्ति का नेचर और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का जन्म जिस दिन होत है उसके आधार पर व्यक्ति के नेचर और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति का भाग्य किस साल में चमक सकता है। आइए जानते हैं कि दिन के अनुसार, कब चमकेगी आपकी किस्मत।

रविवार के दिन जन्मे लोग:
रविवार के दिन का संबंध सूर्य देवता से है। साथ ही इस दिन जन्मे व्यक्ति साहसी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक और चेहरे पर एक तेज सा होता है। ये इरादों के पक्के होते हैं। इन लोगों के पास धन की कमी नहीं रहती। साथ ही ये लोग कई सोर्स से धन कमाते हैं। ऐसे लोगों की किस्मत 24 वर्ष की आयु से ही चमकना शुरू हो जाती है।

सोमवार के दिन जन्मे लोग:
सोमवार के दिन का संबंध चंद्रमा ग्रह से हैं। साथ ही इस दिन जन्मे लोग जन्म से ही शांत और काफी प्रसन्न रहते हैं। ये लोग कवि, लेखक, फिल्मकार भाषाविद् हो सकते हैं। इनका चित्त चंचल होता है। ये एक जगह टिक कर नहीं बैठते हैं। ऐसे व्यक्ति स्वभाव से शांत और आध्यात्मिक विचारों के होते हैं।

मंगलवार के दिन जन्मे लोग:
इस दिन का संबंध मंगल ग्रह से है। इसलिए इस दिन जन्मे व्यक्ति सांवले, घुंघराले बाल वाले, लंबी गर्दन, वीर, साहसी और खिलाड़ी, पर्वतारोही, पुलिस व सेनाकर्मी और जिद्दी होते हैं। मंगलवार को जन्मे लोग काफी बहादुर, स्मार्ट और एक्टिव होते हैं। ये लोग जोखिम उठाने से भी नहीं घबराते हैं। इस दिन जन्में लोगों की किस्मत 28 वर्ष की आयु में जाकर बदलने लगती है।

बुधवार के दिन जन्मे लोग:
इस दिन का संबंध बुध ग्रह से है। साथ ही इस दिन जन्मे व्यक्ति बुद्धिमान सफल व्यापारी, बैंकर्स दलाल, वकील, अनेक भाषाओं का ज्ञान होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति अपनी कला के द्वारा दूसरों को आकर्षित करते है और कला के जानकार होते हैं। इस दिन जन्में लोगों किस्तम थोड़ा देर से चमकती है। 32 वर्ष की आयु में ही इन लोगों का करियर चमकने लगता है।

गुरुवार के दिन जन्मे लोग:
इस दिन का संबंध गुरु ग्रह से है। इसलिए इस दिन जन्मे लोग  स्वस्थ, लंबे, घुंघराले बालों वाले, तीखी नाक वाले गौर वर्ण, आशावादी होते हैं। साथ ही ये लोग साहित्य, संगीत, कला के प्रेमी होते हैं। ऐसे लोग कठोर परिश्रम से कभी नहीं घबराते और यशस्वी होते हैं। इस दिन जन्मे व्यक्ति को सांसारिक सुखों से दूर रहते हैं। साथ ही इन लोगों का भाग्य  महज 16 वर्ष की आयु में ही चमकना शुरू हो जाता है।

शुक्रवार के दिन जन्मे लोग:
इस दिन का संबंध शुक्र ग्रह से है। इसलिए इस दिन जन्मे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। ये लोग शौकीन, विनोदी, ललितकला व दस्तकारी में चतुर और फिल्म, मिष्ठान, रेशम, चांदी, हीरा, मोती, वस्त्र के व्यापारी होते हैं। इस दिन जन्में लोग 25 वर्ष की आयु में काफी अच्छा करना शुरू कर देते हैं।

शनिवार के दिन जन्मे लोग:
इस दिन का संबंध शनि ग्रह से है। इसलिए इस दिन जन्मे लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। ऐसे लोग सफलता प्रसन्नता और महत्वकांक्षा के लिए भरपूर संघर्ष करने के लिए भी तैयार रहते हैं। ये लोग जिस काम की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इस दिन जन्में लोगों की किस्मत थोड़ा देर से चमकती है लेकिन, कहते हैं न सब्र का फल मीठा होता है। इसलिए 36 वर्ष की आयु में जाकर इन लोगों की किस्मत बदलनी शुरू होती है।