Putrada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने का विधान है। वहीं मान्यता है जो दंपत्ति एकसाथ इस व्रत को करते हैं उन्हें संतान सुख की प्राप्ति भी जल्द ही हो जाती है। इसके अलावा जो माताएं इस दिन श्रद्धा भावना के साथ व्रत रखती हैं उनकी संतान की रक्षा स्वयं भगवान विष्णु करते हैं। इस साल पुत्रदा एकादशी का व्रत 5 अगस्त को रखा जाएगा। वहीं इस दिन रवि योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैसे पुत्रदा एकादशी साल में दो बार आती है। पहली सावन मास में मनाई जाती है और दूसरी पौष मास में आती है। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…

यदि मृत्यु पहले से ही तय है, तो आत्महत्या पाप क्यों है? प्रेमानंद महाराज ने दूर दिया संशय

पुत्रदा एकादशी तिथि 2025

वैदिक पंचांग के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 4 अगस्त को सुबह 11.41 बजे लग रही है और 5 अगस्त को दोपहर 1.14 बजे तक रहेगी। सूर्योदय कालीन एकादशी होने की वजह से एकादशी व्रत 5 अगस्त को रखा जाएगा।

अगस्त में देवताओं के गुरु बृहस्पति 2 बार बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

पुत्रदा एकादशी का शुभ मुहूर्त 2025

पुत्रदा एकादशी के सुबह 4.21 से 5.01 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त और दोपहर 12 बजे से 12.53 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा जो उत्तम मुहूर्त माने जाते हैं। इन योगों में पूजा का दोगुना फल मिलता है। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में रवि योग का भी संयोग बन रहा है।

पुत्रदा एकादशी का महत्व

पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस व्रत को रखने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। वहीं संतान की रक्षा होती है। इसके अलावा, पुत्रदा एकादशी व्रत को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा मिलती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025