Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी जातक इस दिन सच्चे मन से व्रत रखकर शिवजी की पूजा करता है, तो उसे महादेव के साथ-साथ मां पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यहां जानिए भगवान शिव के किन मंत्रों का जाप करना शुभ होता है।

मई माह का आखिरी प्रदोष व्रत कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, मई महीने का आखिरी प्रदोष व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा। यह तिथि 24 मई 2025 को शाम 7:20 मिनट से शुरू होकर 25 मई 2025 को दोपहर 3:51 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, यह व्रत 24 मई 2025 शनिवार को रखा जाएगा। इस दिन शनिवार पड़ रहा है इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। आपको बता दें कि जब प्रदोष व्रत शनिवार को आता है तो यह और भी खास हो जाता है क्योंकि इस दिन शिवजी के साथ-साथ शनि देव की भी विशेष पूजा की जाती है।

शनि प्रदोष व्रत का महत्व

शनि प्रदोष व्रत उन लोगों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति कमजोर स्थिति में हो। यदि आप जीवन में लगातार बाधाओं का सामना कर रहे हैं, कार्यों में विलंब हो रहा है या शनि की ढैया/साढ़े साती चल रही है, तो शनि प्रदोष के दिन शनि मंदिर में जाकर पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे शनि की कुदृष्टि का असर कम होता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

शनि प्रदोष व्रत के दिन करें इन मंत्रों का जाप

  • ॐ नमः शिवाय:
  • ॐ गौरीशंकरार्धनाथ्री नमः:
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनं नावहंतु:
  • ॐ नमः शिवाय गुरुदेवाय नमः
  • ॐ शिवलिंगाय नमः
  • ऊँ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय ह्रीं ऐं ऊं
  • ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः सोमाय नमः
  • ऊँ आशुतोषाय नमः
  • ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।
मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।