अक्सर ऐसा होता है की कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी घर में पैसा टिक नहीं पाता या फिर घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती, इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि अगर घर का वास्तु ठीक नहीं है तो जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में लगाने से घर का वास्तु दोष ठीक हो जाता है और घर में धन का आगमन होता है।

फेंगुशई के अनुसार कुछ पौधे घर में लगाने से आपकी किस्मत बदल सकती है, ये पौधे घर में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। साथ ही करियर में भी आपको काफी उन्नति प्राप्त होती है और घर की आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। आइये जानते हैं उन पौधों के बारे में-

हल्दी का पौधा: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हल्दी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। हल्दी का पौधा लगाने से घर में बरकत आती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। मान्यता है कि इसकी हर दिन पूजा करने से आपकी सभी मनाकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं।

शमी का पौधा: घर में शमी का पौधा लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। शमी के पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष खत्म होता है।

रबर प्लांट्स: इस पौधे को विशेष तौर पर उस स्थान पर रखा जाता है जहां आप अपना धन रखते हैं। ये पौधा धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए लोगों को यह पौधा अपने ऑफिस में रखना चाहिए।

चाइनीज फ्लावर: वास्तु शास्त्र के अनुसार चाइनीज फ्लावर घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनती है। इस पौधे को लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। आप चाहें तो घर के लिविंग रुम या फिर डाइनिंग रुम में चाइनीज फ्लावर लगा सकते हैं।

मनी प्लांट: घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। मनी प्लांट लगाने से घर में धन का विकास होता है। आप चाहें तो गेट पर अंदर की तरफ यह पौधा लगा सकते हैं।