June Horoscope 2021: जून का महीना कई मायनों में खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 2 जून को मंगल और 22 जून को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 3 जून को बुध वृषभ राशि में और 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही इस महीने की 10 तारीख को सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का किन 5 राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष: इस राशि के जातकों के लिए ये महीना शानदार साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और प्रेम संबंध भी अच्छे रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभावों से आपके सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यापार से संबंधित सुख समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपनी बुद्धि के सदुपयोग से अच्छा धन अर्जित कर पायेंगे।
वृषभ: आपके आर्थिक मामलों के लिए ये महीना काफी शुभ रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी और आप धन निवेश भी कर पायेंगे। करियर में अच्छे बदलाव होंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप रुके हुए कार्यों को पूरा कर पायेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
सिंह: आपका भाग्योदय होगा। रुके हुए काम बनने लगेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम बढ़ने के भी आसार हैं। आर्थिक मामलों के हिसाब से ये महीना अच्छा रहेगा। यात्रा काफी करनी पड़ सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अंकज्योतिष में ये अंक माने जाते हैं लकी, इन तारीखों में जन्मे लोगों के पास पैसों की नहीं होती कमी
तुला: ये महीना आपके लिए शानदार साबित होगा। आपकी पारिवारिक, आर्थिक और लव लाइफ तीनों ही अच्छी रहेगी। व्यापार में धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। आप नये-नये कार्यों से धन अर्जित कर पायेंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा और इस माह में बड़ी सफलता संभव है। इन 4 राशियों के लोग होते हैं सबसे ज्यादा फ्लर्टी, इनके कई लव रिलेशन बनने के रहते हैं चांस
मीन: इस महीने आपको कुछ समय के लिए करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए भी ये महीना काफी अच्छा रहने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। शनि के राशि परिवर्तन से होंगे बड़े बदलाव, जानिए किन राशियों पर शुरू होगी शनि की महादशा