Pitru Paksha 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार समय- समय पर सूर्य और ग्रहण पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ पूरी दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है और समाप्ति 21 सितंबर को होगी। ऐसे में  चंद्र ग्रहण 7 सितंबर तो वहीं सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को पड़ेगा। ऐसे में इन ग्रहण के पड़ने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 महीने बाद बनेगा सूर्य और शुक्र देव का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और चंद्र ग्रहण लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपकी आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं रचनात्मक कार्यों या नई डील्स से आपको धनलाभ होगा। आपकी सामाजिक छवि इतनी मजबूत होगी कि दुश्मन पीछे हट जाएंगे। साथ ही इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं आप अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य और चंद्र ग्रहण का बनना वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही कोई पुराना निवेश या जमीन-जायदाद से लाभ होने की पूरी संभावना है। साथ ही इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र और सूर्य ग्रहण सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं किसी पुराने इंवेस्टमेंट या कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है। वहीं इस दौरान नौकरी-व्यवसाय में तरक्की होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस अवधि में कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी।

24 घंटे बाद इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, सावन शिवरात्रि पर बनेगा गजकेसरी राजयोग, अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025