Pitru Dosh Upay In Hindi: पितृपक्ष आरंभ हो चुके हैं। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ पितृ पक्ष आरंभ हो जाते हैं, जो अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या तिथि को समाप्त हो जाते हैं। इस दौरान पितरों का तर्पण, पिंडदान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन 16 दिनों तक पितर पृथ्वी में ही वास करते हैं। इस दौरान हर कोई अपने पितरों को जल देने के साथ भोग लगाता है। शास्त्रों के अनुसार, जिस प्रकार देवी-देवता अप्रसन्न होकर आपकी मुश्किलें बढ़ा देते हैं। इसी तरह आपके द्वारा किए गए कुछ कार्यों के कारण पितर भी रुष्ट हो जाते हैं, जो पितृदोष का कारण बनते हैं। अगर आपकी कुंडली में भी पितृदोष है, तो पितृपक्ष के दौरान बस इस एक उपाय को अपना सकते हैं। जानें पितृ पक्ष के दौरान किस उपाय को करना होगा शुभ…

शास्त्रों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृदोष है, तो उसे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वह व्यक्ति हमेशा बीमार रहता है। इसके साथ ही संतान सुख की प्राप्ति नहीं होती है। आर्थिक, मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान है, तो पितृपक्ष के दौरान गाय को खिलाएं ये चीज।

 पितृदोष की मुक्ति के उपाय

शिवपुराण के अनुसार, अगर आपकी कुंडली में पितृदोष है या फिर आर्थिक, शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,तो पितृपक्ष के दौरान किसी भी एक दिन एक रोटी लें और उसमें थोड़ा सा गुड़ या चीनी के साथ थोड़े से चावल या फिर खीर रख लें। वृषाकपि या विषकृपी (शिव जी के रुद्र के ग्यारह नामों में एक) नाम लेकर अपने दरवाजे के बाहर खड़े होकर गाय को खिला दें। ऐसा करने से घर में कभी भी धन-संपदा की कमी नहीं आती है।

पितृपक्ष में गाय का महत्व

पितृपक्ष में गाय का विशेष महत्व है। इसी के कारण श्राद्ध के भोजन का एक अंश गाय माता को भी खिलाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार,गाय को वैतरणी से पार लगाने वाले कहा गया है। इसके साथ ही गाय में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में गाय को भोजन देने से देवी-देवता तृप्त हो जाते है। इसके साथ बी पितर प्रसन्न हो जाते हैं। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024