Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज वृंदावन में रहते हैं। साथ ही वह राधा रानी से अनन्य भक्त हैं। वहीं आपको बता दें कि स्वामी प्रेमानंद महाराज यूथ के आइकन हो गए हैं। क्योंकि वह भक्तों के प्रश्न तर्क के साथ देते हैं। साथ ही सत्संग के माध्यम से लोगों को सही दिशा दिखाते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं। वहीं महाराज जी से दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त उनके दर्शन करने के लिए वृंदावन आते हैं। वहीं भक्तजन उनसे प्रश्न करते हैं, जिसका वह उत्तर देते हैं। प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं महाराज जी से कई बड़ी हस्तियां भेंट कर चुकी हैं। जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन, क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि पितृपक्ष में नई चीजों की खरीददारी क्यों नहीं करनी चाहिए। जिस पर प्रेमानंद महाराज जी उत्तर देते हैं कि श्राद्ध पक्ष में नई वस्तुओं को खरीदने और उनका उपभोग करने से हमारा ध्यान पितरों से भटक जाता है और इस वजह से पितरों की आत्मा को कष्ट होता है।
साथ ही स्वामी प्रेमानंद महाराज जी ने आगे कहा कि पितृपक्ष में खरीदी गई वस्तुएं पितरों को समर्पित होती हैं इसलिए उन वस्तुओं में प्रेतों का अंश होता है और इन वस्तुओं को जीवित लोगों के लिए उपयोग करना सही नहीं होता है। इसी कारण से शादी विवाह से जुड़े लोग, जौहरी, कार बाजार, निर्माण कारोबार आदि में सब लोग अक्सर खाली बैठे दिखाई देते हैं।
वहीं एक भक्त ने पूछा कि पितृ दोष और पितृ ऋण के क्या उपाय हैं, जिस पर प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि जब हम भजन करते हैं नाम जप करते हैं, तो भी पितर प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी उन्नति होती है, जिससे वह कृपा बनाएं रखते हैं। वहीं महाराज जी ने कहा कि जब आप धर्मानुष्ठान कराते हैं, जैसे- भागवत, गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करवा दिया या भजन संध्या करवा दी, इन सबसे भी पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाएं रखते हैं। साथ ही पितृ दोष और पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है।