Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: आजकल सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज जी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें महाराज जी भक्तों के उत्तर देते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि यह महाराज जी वृदांवन में रहते हैं। साथ ही यह राधा रानी को अपना इष्ट मानते हैं। वहीं प्रेमानंद जी रोज सुबह 4 बजे सत्संग करते हैं, जिसमें वह लोगों को जीवन की सही कला सिखाते हैं। साथ ही व्यक्ति को सही मार्गदर्शन देते हैं। आपको बता दें कि प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि क्या पितृ पक्ष में तीर्थस्थल या मंदिर में जाना चाहिए या नहीं, जिस पर प्रेमानंंद महाराज जी ने उत्तर दिया कि पितृ पक्ष में धार्मिक स्थल और तीर्थ स्थल पर जरूर जाना चाहिए। वहीं महाराज जी ने कहा कि मंदिर में जाकर पूजा- पाठ भी जरूर करना चाहिए। साथ ही तीर्थस्थल पर जाकर गंगा स्नान भी करना चाहिए।
साथ ही प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इन तीर्थस्थल पर जाकर अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना करें। साथ ही उनकी मुक्ति और तृप्ती के लिए विधि- विधान से पूजा- पाठ करें।
वहीं महाराज जी से एक व्यक्ति ने पूछा कि जो हम पिंड दान या तर्पण करते हैं, ये क्या हमारे पूर्वजों को मिलता है क्या जिस पर महाराज जी कहा कि जैसे हमारे पूर्वज पिता का देहांत हो गया तो हम उनकी संपत्ति का उपभोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने हमारा भरण पोषण किया है। वहीं उनका हमसे अब कोई संबंध नहीं है लेकिन हम जीवित रहकर उनसे अपना संबंध मान रहे हैं। इसलिए जब हम उनको पिंंड दान, उनके नाम भजन कीर्तन करेंगे, तो वह जिस योनी में होंगे, उनको वो प्राप्त होगा। साथ ही महाराज जी ने कहा कि पितृ पक्ष में भागवत और भजन संध्या पूर्वजों के नाम से करवानी चाहिए। ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।