Meen Rashi Ka Varshik Rashifal 2024:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य होता है। वहीं गुरु ग्रह को ज्ञान, आध्यात्म, गुरु, वृद्धि और समृद्धि का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की जन्मकुंडली में गुरु ग्रह शुभ विराजमान होते हैं, उन लोगों को समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वहीं अगर हम मीन राशि की 1 जनवरी 2024 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में राहु ग्रह स्थित होंगे और दूसरे भाव में गुरु ग्रह रहेंगे। वहीं छठे भाव में चंद्रमा और सप्तम भाव में केतु रहेंगे। साथ ही नवम भाव में बुध और शुक्र तो दशम भाव में मंगल और सूर्य हैं। साथ ही 12 वें भाव में शनि देव स्थित रहेंगे। आप लोगों पर शनि देव की साढ़ेसाती चल रही है। लेकिन आप लोगों से चांडाल दोष खत्म हो गया है। इसलिए थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं राहु ग्रह लग्न में आ गए हैं तो थोड़ा संघर्ष इस साल भी रहेगा। वहीं इस साल आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं मीन राशि (Meen Rashifal 2024) वालों को साल 2024 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा…

मीन राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Meen Zodiac In 2024)

वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 आप लोगों को 2023 के मुकाबले अच्छा रहेगा जो लोग व्यापार करते हैं, उनको इस साल अच्छा लाभ हो सकता है। गुरु 1 मई तक उनको अच्छा मुनाफा करा सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी समय अच्छा रहेगा। वहीं राहु ग्रह आपके काम- कारोबार को चमकाएंंगे। लेकिन साढ़ेसाती चल रही है और शनि देव 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। तो थोड़ा खर्चा ज्यादा हो सकता है। वहीं अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप लोग नौकरी बदल सकते हैं। साथ ही कारोबारी व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। लेकिन एक बार अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर करा लें। 

मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Meen Zodiac In 2024)

आप लोगों को आर्थिक स्थित के लिहाज से साल 2024 ऐवरेज से अच्छा रहेगा। क्योंकि गुरु धन स्थान पर हैं। तो आपको धनलाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही धन संचय भी होगा। वहीं अगर आप घर या वाहन लेना चाहते हैं तो वो आप ले सकते हैं। जनवरी, अप्रैल, जून, सितंबर का महीना अच्छा रहेगा। कोई मनोकमना पूर्ण होगी लेकिन जुलाई और 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच आपको निवेश करने से बचना चाहिए। इन महीनों में आपको सेहत का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मीन राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Meen Zodiac In 2024)

मीन राशि के छात्रों के लिए साल 2024 थोड़ा चुनौतियों से भरा रहेगा। क्योंकि राहु ग्रह लग्न में हैं। मतलब मेहनत का फल थोड़ा लेट मिलेगा। मतलब जिन छात्रों के एग्जाम फरवरी से मार्च तक हैं, उनको मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। साथ ही लापरवाही नहीं बरतें। क्योंकि राहु ग्रह ध्यान भटका सकते हैं।

मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2024 (Married Life And Relationship Of Meen Zodiac In 2024)

साल 2024 प्रेम- संबंधों को लेकर भी मिलाजुला रहेगा। क्योंकि राहु ग्रह की पंचम दृष्टि आपके प्रेम संबंध पर पड़ रही है। इसलिए जिन लोगों का प्रेम- संबंध चल रहा है उनमें थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। साथ ही सप्तम भाव में केतु ग्रह हैं। इसलिए वैवाहिक जीवन में कभी- कभी तनाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए रिश्तों को संभालकर कर रखें। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024

मीन राशि वालों का स्वास्थ्य 2024 (Health Of Meen Zodiac In 2024)

मीन राशि वालों के अगर स्वास्थ्य की बात करें तो ज्याद बड़ा हेल्थ का इशू इस साल नहीं रहेगा। लेकिन वर्क लोड के चलते तनाव रह सकता है। साथ ही इस साल आपको थकावट रह सकती है। साथ ही खून की कमी हो सकती है। मतलब छोटे- मोटे रोग हो सकते हैं। लेकिन अगर आप पर शनि और राहु की खराब दशा चल रही हो आपको ज्यादा सतर्क रहना है। वहीं इस साल भागदौड़ बहुत ज्यादा रहेगी। साथ ही कुछ महीनों में आपको माइग्रेन और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

करें ये महा उपाय 2024 (Remedy For Meen Zodiac 2024)

साल 2024 में आपको  पूरी साल शनि देव की आराधना करनी चाहिए। साथ ही शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही काले तिल, सरसों का तेल बादाम चढ़ाएं। साथ ही बुधवार के दिन काले तिल का दान करें। वहीं किसी गरीब व्यक्ति को काले वस्त्र दान करें। साथ ही 6 बुधवार को मंदिर में नारियल दान में दें। ऐसा करने से आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही कार्य भी बनेंगे।