Career Horoscope 2022: साल 2022 का उत्तरार्द्ध मीन राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से बेहतर रहने की संभावना है। साल की शुरुआत में आपके बारहवें भाव में बृहस्पति के गोचर होगा जिसकी वजह से आपको कुछ नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, यह अवधि उन लोगों के लिए तुलनात्मक रूप से बेहतर साबित हो सकती है जो विदेशी ग्राहकों या विदेशी बाजारों के साथ काम करते हैं। साथ ही मीन राशि के वह जातक भी जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों या वैश्विक कंपनियों में कार्यरत हैं, उनके लिए यह समय बेहतर रहने की संभावना है। लेकिन इस अवधि में आपके खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है जिसकी वजह से आपके मन में अपनी नौकरी खोने को लेकर भय या फिर कहें तो एक प्रकार की असुरक्षा महसूस हो सकती है।
अप्रैल के महीने में बृहस्पति का लग्न राशि में गोचर होगा जिसकी वजह से आपको आपके करियर में मजबूती और स्थिरता प्राप्त हो सकती है। इस अवधि में आप ऊर्जा से भरे रह सकते हैं और अपने पेशेवर लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपकी महत्वाकांक्षा में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान आप अपने काम के प्रति समर्पित नजर आ सकते हैं और इसके विस्तार के नए रास्ते खोलने पर आपका ध्यान रह सकता है। यह अवधि आपको अपने पेशेवर लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने करियर पथ में एक कदम आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। 2022 करियर भविष्यवाणी के अनुसार मीन राशि के वे जातक जो खाद्य और औषधि उद्योग से जुड़े हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रहने की संभावना है। साथ ही वह जातक जो कला के क्षेत्र से जुड़े हैं जैसे कि डांस, एक्टिंग या सिंगिंग में हैं, उनके लिए भी यह अवधि अनुकूल रहने की संभावना है।
वैदिक ज्योतिष आधारित करियर भविष्यवाणी 2022 के अनुसार जो लोग विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वे मई से जुलाई के बीच अपने प्रयास तेज कर दें क्योंकि इस अवधि में आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक है। वह जातक जो अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए कुछ निवेश करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें जुलाई के बाद यह कार्य करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह अवधि इस कार्य के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। वहीं वह जातक जो चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए साल की यह अवधि अनुकूल रह सकती है।
मीन राशि के सप्तम भाव का स्वामी साल 2022 के अंत तक व्यवसाय भाव में स्थित रहेगा। ऐसे में जो लोग संगठन में काम कर रहे हैं उनके लिए साल का यह समय उत्कृष्ट परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। पूरे साल की आपकी कड़ी मेहनत इस अवधि में आपके पक्ष में सफलता और उपलब्धियां लेकर आ सकती हैं। इस दौरान आपके काम में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है और आप स्वयं को स्थिर स्थिति में पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मीन राशि आर्थिक राशिफल 2022, मीन राशि लव राशिफल 2022, मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022