Phulera Dooj 2022: वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फूलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस साल 2022 में फूलेरा दूज 04 मार्च यानी कि दिन शुक्रवार को पड़ रही है। मथुरा में इस दिन से होली शुरू हो जाती है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने होली खेलने की शुरुआत की थी। तभी से इस दिन मथुरा में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। आइए जानते है फुलेरा दूज का महत्व और शुभ मुहूर्त…
फूलेरा दूज शुभ मुहूर्त:
आपको बता दें कि वैदिक पंचाग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फूलेरा दूज 03 मार्च दिन गुरुवार को रात 09 बजकर 36 मिनट पर शुरू हो रही हैं, जबकि इस तिथि की समाप्ति अगले दिन यानी कि 04 मार्च शुक्रवार को रात 08 बजकर 45 मिनट पर होने वाली है। ऐसे में 4 मार्च को उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए फूलेरा का त्योहार इसी दिन मनाया जाएगा।
लोग खेलते हैं फूलों की होली:
फुलेरा दूज के दिन घरों में और मंदिरों में भगवान राधा- कृष्ण की विशेष पूजा की जाती है। पूजा के समय भगवान कृष्ण को गुलाल अर्पित किया जाता है। इस दिन फूलों का खास महत्व होता है और मथुरा, वृंदावन में फूल की खोली भी खेली जाता है। सारे धाम को फूलों से सजाया जाता है। इस दिन से होली तक यह धूमधाम लगातार जारी रहती है। मंदिरों में श्री कृष्ण का कीर्तन किया जाता है।
इस उपाय से हो सकता है शीघ्र विवाह:
इस पवित्र दिन पर राधा रानी को श्रृंगार की वस्तुएं जरूर अर्पित करें और उनमें से श्रृंगार की कोई एक वस्तु अपने पास संभाल कर रख लें। मान्यता है कि ऐसा करने से जल्द विवाह हो जाता है और राधा रानी की कृपा प्राप्त होती है। (यह भी पढ़ें)- Raj Yog: हथेली की ये रेखाएं देती हैं राजयोग बनने के संकेत, ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा
गुलरियों बनाने का भी है रिवाज:
होलिका दहन में गोबर से बने उपलों को जलाने की परंपरा चली आ रही है। आपको बता दें कि गाय के गोबर से छोटे-छोटे उपले बनाकर एक माला तैयार कर ली जाती है। फिर इस माला को होलिका दहन वाले दिन अग्नि में डाल देते हैं। इसे ही गुलरियां कहते हैं। जिनको बनाने का काम फुलेरा दूज से शुरू हो जाता है। कहते हैं ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि का वास होता है और शत्रुओं का नाश होता है। (यह भी पढ़ें)- Sun Transit: ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत