Phalguna Month Vrat Tyohar List: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हिंदू नववर्ष का आखिरी महीना यानी 12वां माह फाल्गुन मास होता है। माघ मास की पूर्णिमा के समापन के साथ ही फाल्गुन माह आरंभ हो जाता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। इस माह कई बड़े त्योहार पड़ते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 12 फरवरी को शाम 7 बजकर 23 मिनट से आरंभ हो रही है। इसके साथ ही फाल्गुन माह आरंभ हो जाएगा। इस माह महाशिवरात्रि से लेकर होली तक का पर्व पड़ता है। आइए जानते हैं फाल्गुन माह में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों के बारे में…
फाल्गुन मास के व्रत त्योहार (Phalguna Month Vrat Tyohar List)
13 फरवरी 2025- फाल्गुन माह आरंभ
16 फरवरी 2025 – संकष्टी चतुर्थी, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
19 फरवरी 2025 – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी 2025 – शबरी जयंती, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
21 फरवरी 2025 – जानकी जयंती
24 फरवरी 2025 – विजया एकादशी<br> 25 फरवरी 2025 – भौम प्रदोष व्रत
26 फरवरी 2025 – मासिक शिवरात्रि, महाशिवरात्रि
27 फरवरी 2025- दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या
1 मार्च 2025 – फुलैरा दूज
3 मार्च 2025 – वैनायकी चतुर्थी व्रत
4 मार्च 2025 – स्कंद षष्ठी
7 मार्च 2025 – होलाष्टक की शुरुआत
7 मार्च 2025 – दुर्गा अष्टमी
10 मार्च 2025 – आमलकी एकादशी, नृसिंह द्वादशी
11 मार्च 2025 – प्रदोष व्रत
13 मार्च 2025 – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा
14 मार्च 2025 – होली 2025
विजया एकादशी 2025 तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 55 मिनट पर आरंभ हो रही है, जो 24 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से विजया एकादशी 24 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने का विधान है।
महाशिवरात्रि 2025 तिथि
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ 26 फरवरी 2025 को सुबह 11:08 बजे पर से है और 27 फरवरी को सुबह 08:54 पर समाप्त होगी। ऐसे में महा शिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है। इस दिन का भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।
होलिका दहन 2025
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि आरंभ 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से है, जो 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक है। इस दिन होलिका दहन मुहूर्त 13 मार्च को रात 11:26 से तड़के 12:23 तक है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।