Palmistry Ganesh Sign Meaning: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में उसका व्यक्तित्व और भविष्य छिपा होता है। साथ ही में कई प्रकार की रेखाएं होती हैं, जिसमें से धन रेखा, जीवन रेखा, विवाह रेखा और मस्तिष्क रेखाएं प्रमुख होती हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं हाथ में कुछ ऐसे चिह्न भी होते हैं। जिनको देखकर ये पता लगाया जा सकता है कि आप पर किस देवता की कृपा हमेशा बनी रह सकती है। यहां हम बताने जा रहे हैं ऐसे निशानों के बारे में जो ये बताते हैं कि आपके जीवन पर भगवान गणेश की विशेष कृपा है और जब तक ये निशान आपकी हथेली में हैं, आपके जीवन में कभी धन और वैभव की कमी नहीं हो सकती। आइए जानते हैं इन चिह्नों के बारे में…
मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की होती है कृपा
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर हथेली की जीवन रेखा भाग्य रेखा से दूर होने पर धनपति योग का निर्माण होता है। ऐसे लोग अकूत धन के मालिक होते हैं। साथ ही इन पर मां लक्ष्मी के साथ गणेश भगवान की विशेष कृपा होती है और इनके पास कई स्रोतों से एकसाथ पैसा आता है। ये लोग कम उम्र में ही अच्छा बैंक बैलेंस बना लेते हैं।
बन रहा हो त्रिशूल का निशान
त्रिशूल भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है और जिस व्यक्ति की हथेली पर त्रिशूल का चिह्न होता है, उस पर जन्म से ही भगवान शिव और गणपति की कृपा बनी रहती है। इन लोगों की किस्मत तेज होती है। साथ ही ये लोग जिस भी फील्ड में जाते हैं वहां नाम और पैसा कमाते हैं।
बन रहा हो हाथी का चिह्न
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथी का चिह्न भी बेहद शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति के हथेली पर हाथी का चिह्न बना होता है उस पर सदैव भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है और उसे जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे लोग शत्रुओं पर हमेशा विजय प्राप्त करते हैं। ये लोग जीवन में खूब नाम और शौहरत कमाते हैं।
गणपति की होती है असीम कृपा
जिस व्यक्ति के हाथ में स्वस्तिक का निशान होता है उसे जीवन में सभी सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। वह धर्म के क्षेत्र में कार्यरत होता है। साथ ही ऐसे लोग स्पष्टवादी और निष्कपट होते हैं। इन लोगों पर भी गणपति की असीम कृपा होती है।