Actor And Musician Yog: हस्तरेखा शास्त्र में कुछ प्रमुख रेखाएं होती हैं। जिनके स्पष्ट और विकसित होने से व्यक्ति को उन रेखाओं से संबंधित पूरा फल मिलता है। साथ ही आपको बता दें कि हाथ में शुक्र, शनि, सूर्य और बुध पर्वत मुख्य होते हैं, जो व्यक्ति को सभी भौतिक सुख और धन प्रदान करते हैं। वहीं यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसे योगों और स्पेशल रेखाओं के बारे में जिनके हाथ में होने से व्यक्ति राजनीति और फिल्म सेक्टर के क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाती हैं। आइए जानते हैं यह कौन सी रेखाएं और पर्वत हैं…
कलाकार या नेता होता है
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार राजनीति में रुचि रखने वालों की हथेली सफेद और हाथ लंबे-लंबे होते हैं। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मस्तिष्क रेखा गुरु पर्वत की ओर झुकी हुई हो व्यक्ति अच्छा कलाकार, अभिनेता या नेता होता है। साथ ही ये लोग जीवन में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा पाते हैं। वहीं ये लोग देश- विदेश की यात्रा करने वाले होते हैं।
बनते हैं अच्छे अभिनेता
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत विकसित और स्पष्ट है तो ऐसा व्यक्ति मॉडलंग के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाता है। साथ ही ये लोग संगीत के क्षेत्र में भी अच्छा नाम कमाते हैं। इन लोगों के पास जीवन में धन की कमी नहीं रहती है। साथ ही ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं।
हथेली में हो इंद्रराज योग
जिस व्यक्ति के हाथ में इंद्रराज योग होता है तो ऐसे लोग राजनीति में अच्छा नाम कमाते हैं। आपको बता दें कि हथेली में यह योग तब बनता है जब हथेली में मंगल पर्वत खड़ा होता है और इसके साथ ही मस्तिका रेखा और भाग्य रेखा पूर्ण रूप से विकसित हो जाती है। इस योग के बनने से व्यक्ति के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। साथ ही ये लोग आत्मविश्वासी और मेहनती होते हैं।
